{"_id":"5adcca654f1c1b360b8b5fb3","slug":"81524419173-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल सेफ्टी कमेटी के सदस्यों के बनेंगे आई कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल सेफ्टी कमेटी के सदस्यों के बनेंगे आई कार्ड
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल सेफ्टी कमेटी के सदस्यों के बनेंगे आई कार्ड
गुरुग्राम। स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर बनाई गई स्कूल सेफ्टी कमेटी के सदस्य अब आई कार्ड पहनकर औचक निरीक्षण पर जाएंगे। निरीक्षण के दौरान सदस्यों को आ रही परेशानी को देखते हुए जिला उपायुक्त ने सभी के आई कार्ड बनाने का आदेश दिया है।
जिले की सरकारी और निजी स्कूलों में छात्रों के सुरक्षा इंतजामों की निगरानी के लिए जिला उपायुक्त की तरफ से स्कूल सेफ्टी कमेटी बनाई गई है। कमेटी स्कूलों में औचक निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का ऑडिट कर रिपोर्ट बनाती है। 18 सदस्यीय कमेटी में जिला उपायुक्त चेयरमैन है। कमेटी में आरटीए सचिव के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी समेत निजी संस्थाओं के लोग सदस्य हैं। स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत के साथ ही स्कूल सेफ्टी कमेटी जिले की स्कूलों में लगातार जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि कई स्कूलों में कमेटी के गैर सरकारी सदस्यों को जांच पड़ताल में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इसकी जानकारी जिला उपायुक्त को मिलने के बाद उन्होंने तुरंत कमेटी के सभी गैर सरकारी सदस्यों के आईडी कार्ड बनाने का आदेश दिया है। सभी के आई कार्ड को डीसीपी हेडक्वार्टर से सत्यापित करवाया कर जारी किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक स्कूलों में किसी भी तरह के सुरक्षा खामियों को नहीं बख्शा जाएगा।