फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   800 years old Sohangarh fort will be preserved

Gurugram News: 800 वर्ष पुराना सोहनगढ़ किला होगा संरक्षित

Mon, 09 Jun 2025 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
800 years old Sohangarh fort will be preserved
सोहना। सोहना कस्बे का ऐतिहासिक सोहनगढ़ किला जल्द ही संवरने जा रहा है। करीब 800 वर्ष पुराना यह किला देखरेख के अभाव में खंडहर में तब्दील हो चुका है। हाल ही में पुरातत्त्व विभाग ने किले का सर्वे कर इसे संरक्षित करने की योजना बनाई है, जिससे क्षेत्रवासियों में नई उम्मीद जगी है। दिल्ली से लगभग 50 और जिले से 25 किलोमीटर दूर स्थित सोहना अरावली की तलहटी में बसा हुआ है। सोहनगढ़ किले की शिल्पकला आज भी लोगों को आश्चर्यचकित करती है। इतिहासकारों के अनुसार, इस किले का निर्माण राजा सावन सिंह द्वारा फुलवा के अपहरण के बाद कराया गया था। पुरातत्त्व विभाग द्वारा किए गए सर्वे के बाद किले के जीर्णोद्धार की संभावना मजबूत हुई है। पर्यटन विभाग के मैनेजर सुनील शर्मा ने बताया कि सर्वे तो हुआ है पर योजना की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed