{"_id":"690b57cdec24293eb408eafe","slug":"74062-votes-stolen-in-badshahpur-constituency-vardhan-yadav-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-71467-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादशाहपुर विस क्षेत्र में 74 हजार 62 वोटों की चोरी : वर्धन यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादशाहपुर विस क्षेत्र में 74 हजार 62 वोटों की चोरी : वर्धन यादव
विज्ञापन
गुरुग्राम। सांसद राहुल गांधी द्वारा भाजपा की ओर से हरियाणा विधानसभा चुनाव में षडयंत्र के तहत की गई वोट चोरी को तथ्यों के आधार पर उजागर किया। बादशाहपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके कांग्रेस के (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष वर्धन यादव का कहना है कि बादशाहपुर विधानसभा की जनता के साथ भाजपा ने 74 हजार 62 वोटों की चोरी की गई। इसमें 11 हजार 744 फर्जी मतदाता, 7 हजार 437 फर्जी व अमान्य पते, बड़ी संख्या में एक ही पते पर 59 हजार 44 मतदाता, 1234 अमान्य फोटो व 353 गलत आयु के मतदाता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे तथ्यों के साथ अपनी बात रखी है। उनका कहना है कि राहुल गांधी ने प्रजेंटेशन में हरियाणा की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि ब्राजील की एक मॉडल ने हरियाणा चुनाव के दौरान 10 बूथ पर 22 बार वोट डाला। दूसरी ओर जिला कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं ने देर शाम कैंडल मार्च भी निकाला। ब्यूरो
आमने-सामने
मुद्दा विहीन राहुल गांधी देश को कर रहे हैं गुमराह : अरविंद सैनी
गुरुग्राम। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कुछ मुद्दा बचा नहीं, इसलिए देश को गुमराह कर रहे हैं। अपनी असफलता को छिपाने के लिए नकली मुद्दे, नकली फोटो और नकली नामों का सहारा लेकर देश को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। सैनी ने कहा कि देश की जनता राहुल गांधी और कांग्रेस की विचारधारा को नकार चुकी है। अरविंद सैनी ने कहा कि चुनाव बिहार में हो रहे हैं और राहुल गांधी फर्जी प्रेस कांफ्रेंस करके हरियाणा की कहानी सुना रहे हैं। अब साफ हो गया है कि कांग्रेस के लिए बिहार में तो कुछ बचा नहीं है। ब्यूरो