फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   72 new infected in Gurugram, one patient died

गुरुग्राम में आए 72 नए संक्रमित, संक्रमण के चलते एक मरीज की मौत

Mon, 11 Jan 2021 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
72 new infected in Gurugram, one patient died
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण की गति पहले की तुलना में धीमी हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को यहां कोरोना के 72 नए मरीज आए जबकि 61 को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं, कई दिनों बाद संक्रमण के कारण एक मरीज की मौत भी हुई। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या और कम होकर महज 789 ही रह गई है।
विज्ञापन

इसमें से 715 मरीज होम आइसोलेट हैं। जिले में अब कोरोना की चपेट में आने वाले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 57560 पर पहुंच चुकी है। इसमें से 56423 मरीज स्वस्थ भी हो गए हैं। अब जिले में महज 74 मरीज ही विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। मालूम हो कि नवंबर के तीसरे सप्ताह तक कोरोना संक्रमण के मामले में जिले के हालात बेहद खराब थे लेकिन दिसंबर की शुरुआत से जो स्थिति बेहतर होनी शुरू हुई तो अब हालात पूरी तरह से काबू में आ चुके हैं। डेढ़ माह पहले तक जिले में रोजाना कोरोना के 400 से ज्यादा मरीज आ रहे थे लेकिन अब यह संख्या 100 से भी नीचे आ गई है। पिछले 24 घंटे में स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 3001 लोगों की कोविड जांच की है, जिसमें से 330 लोगों की एंटीजन जांच व 2671 आरटी-पीसीआर जांच शामिल हैं। अब तक जिले में कुल 698226 लोगों की कोविड जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed