फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heavy Vehicle No-entry in Delhi upto 11 November, Route divert in Gururgram

दिल्ली में भारी वाहनों की 11 नवंबर तक नो-एंट्री, गुरुग्राम में रूट डायवर्ट

Thu, 08 Nov 2018 07:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Nov 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
Heavy Vehicle No-entry in Delhi upto 11 November, Route divert in Gururgram

पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए राजधानी में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध 3 दिन तक जारी रहेगा। 8 नवंबर रात 11 बजे से लेकर 11 नवंबर रात 11 बजे तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा। इसे देखते हुए गुरुग्राम पुलिस सतर्क हो गई है।

विज्ञापन


प्राधिकरण के आदेशों के कारण गुरुग्राम में भारी वाहनों के बॉर्डर पर पहुंचकर जाम लगाने की स्थिति से निपटने की पुलिस ने तैयारी कर ली है। ऐसे वाहनों को बिलासपुर के पास ही रोक उनका रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। दिल्ली से होकर दूसरे राज्यों की तरफ जाने वाले वाहन गुरुग्राम में प्रवेश किए बिना ही दूसरे स्थानों से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि गुरुग्राम में 1 लाख ट्रक रोजाना गुरुग्राम के रास्ते दिल्ली होते हुए दूसरे राज्यों में जाते हैं। इनके प्रवेश पर दिल्ली में प्रतिबंध लगाने से बॉर्डर पर जाम लगने की आशंका है। ऐसे में गुरुग्राम पुलिस ने संबंधित थाना प्रभारियों को इससे निपटने के आदेश दिए हैं। थाना प्रभारियों को निर्देश हैं कि जो ट्रक दिल्ली में जाना चाहते हैं उन्हें बॉर्डर पर पहले ही इस तरह से रुकवाया जाए ताकि यातायात आवागमन बाधित न हो। उधर, जिन ट्रकों को दिल्ली से होते हुए दूसरे राज्यों में जाना है उनका रूट डायवर्ट कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed