{"_id":"6ad26e3ebf8d67efdd0bb712","slug":"7000-families-face-inconvenience-due-to-low-png-pressure-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-104504-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पीएनजी का प्रेशर कम होने से 7 हजार परिवार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पीएनजी का प्रेशर कम होने से 7 हजार परिवार परेशान
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर की पॉश सोसाइटियों में शुक्रवार सुबह पीएनजी का प्रेशर कम होने से 7 हजार से ज्यादा परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डीएलएफ फेज-4, फेज-5 और आसपास की सोसाइटियों में सुबह करीब 5 बजे से गैस का प्रेशर कम रहा।
सुबह करीब 8 से 8:30 बजे के बीच उपभोक्ताओं के मोबाइल पर कंपनी की ओर से संदेश भेजा गया। इसमें तकनीकी खराबी के कारण गैस का प्रेशर कम होने की जानकारी दी गई। साथ ही जल्द समस्या दूर करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद सुबह करीब 9 बजे गैस की सप्लाई सामान्य होने लगी।
रिचमंड पार्क सोसाइटी के निवासी मोहित ने बताया कि सुबह का समय बच्चों को स्कूल भेजने और ऑफिस जाने की तैयारी का होता है। ऐसे में गैस का प्रेशर कम होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए|
विज्ञापन
सेक्टर-54 में पीएनजी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से डीएलएफ फेज-4, फेज-5 और आसपास के इलाकों में गैस का प्रेशर कम हो गया। पाइप लाइन में खराबी के बाद एचसीजी ने गैस की सप्लाई जारी रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की। इसके तहत सुबह करीब 9 बजे सप्लाई शुरू कर दी गई। इसके बाद क्षतिग्रस्त पाइप लाइन बदलने का काम किया गया। संवाद