{"_id":"68d6d638c7165634790708e7","slug":"70-traffic-friends-joined-forces-to-assist-the-traffic-police-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-68282-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: यातायात पुलिस के सहयोग के लिए शामिल हुए 70 ट्रैफिक मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: यातायात पुलिस के सहयोग के लिए शामिल हुए 70 ट्रैफिक मित्र
Sat, 27 Sep 2025 07:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
- शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के लिए नाकों पर पुलिस के साथ होते हैं शामिल
- पुलिस वेरिफिकेशन और ट्रेनिंग के बाद हुए शामिल
विराट त्यागी
गुरुग्राम। यातायात पुलिस की तरफ से शुरू किए गए चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत ट्रैफिक मित्र योजना के तहत 70 ट्रैफिक मित्र पुलिस को मिल गए हैं। यह ट्रैफिक मित्र यातायात पुलिस के साथ नाके पर उनके साथ मौजूद रहते हैं। यह योजना जुलाई में शुरू की गई थी।
ट्रैफिक मित्र यातायात पुलिस के साथ मिलकर यातायात प्रबंधन, संचालन कराने, अल्कोहल नाका, दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने आदि कार्यों में पुलिस के साथ मिलकर काम करते हैं। इन्हें पुलिस की तरफ से ड्यूटी के दौरान जैकेट दी जाती है। इससे यातायात पुलिस की कार्यशैली में पारदर्शिता आती है। ट्रैफिक मित्र रात 10 से दो बजे तक यातायात पुलिस के साथ मौजूद रहते हैं। इसके साथ ही वह अन्य यातायात के अभियान के दौरान पुलिस के साथ रहते हैं। ट्रैफिक मित्र को एक साल के लिए लगाया जाता है। इसके बाद फिर से उनकी समीक्षा की जाती है।
-- --
स्थानीय लोग ही कर सकते हैं ट्रैफिक मित्र के लिए आवेदन
ट्रैफिक मित्र के लिए स्थानीय लोग ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ट्रैफिक टावर में आवेदन करना होता है। इच्छुक व्यक्तियों के आवेदन आने के बाद समीक्षा की जाएगी। जैसे - उनकी शिक्षा, उम्र के साथ ही उनका पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाएगा। इंटरव्यू के माध्यम से ट्रैफिक मित्र का चयन किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 20 से 25 दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन
वर्जन
ट्रैफिक मित्र के लिए इच्छुक लोग आवेदन कर सकते हैं। इससे यातायात पुलिस की कार्यशैली पारदर्शी बनेगी। चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत यातायात को बेहतर करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
- डाॅ. राजेश मोहन, यातायात उपायुक्त, गुरुग्राम