{"_id":"68375bedabc2cb8422038774","slug":"70-to-80-students-are-reaching-the-help-desk-daily-in-gurugram-university-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-58627-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम विश्वविद्यालय में रोजाना हेल्प डेस्क पर पहुंच रहे 70 से 80 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम विश्वविद्यालय में रोजाना हेल्प डेस्क पर पहुंच रहे 70 से 80 विद्यार्थी
विज्ञापन
नई शिक्षा नीति के बाद विषयों में बदलाव को लेकर विद्यार्थियों में असमंजस
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिले की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पंजीकरण प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए व्यापक तैयारी की हुई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बाद से कोर्सों में बदलाव होने से विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति है। ऐसे में उन्हें विषय के चयन में परेशानी हो रही है। समाधान के लिए रोजाना 70 से 80 विद्यार्थी विश्वविद्यालय की हेल्प डेस्क पर पहुंच रहे हैं।
कई बार पंजीकरण के दौरान विद्यार्थियों को तकनीकी, दस्तावेजी और विषय चयन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की सहायता के लिए चार हेल्पडेस्क की व्यवस्था की है। ये हेल्पडेस्क ऑनलाइन माध्यम से लेकर विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न विभागों में स्थापित किए गए हैं, जहां छात्र और अभिभावक व्यक्तिगत रूप से जाकर जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय ने एक अकादमिक मदद केंद्र की भी स्थापना की है, जो छात्रों को पाठ्यक्रम चयन, करियर गाइडेंस, व छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारियाँ प्रदान करेगा। यह केंद्र विशेष रूप से उन छात्रों के लिए मददगार होगा जो पहली बार विश्वविद्यालय स्तर पर प्रवेश ले रहे हैं और जिन्हें प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
प्रशासन ने एक हेल्पलाइन नंबर 9991772334 भी जारी किया है, जिस पर छात्र फोन कर सीधे विश्वविद्यालय से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। यह नंबर कार्यदिवसों में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक सक्रिय रहेगा।
डाॅ राजवीर असिस्टेंट रजिस्ट्रार ने बताया कि प्रशासन की कोशिश है कि हर छात्र को सही मार्गदर्शन और सहायता समय पर मिले, जिससे दाखिला प्रक्रिया उनके लिए सहज और सरल हो। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले पंजीकरण अवश्य कर लें और किसी भी समस्या के लिए हेल्प डेस्क से मदद ले सकते हैं।