फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   70 thousand rupees withdrawn from company employee's account by hacking mobile phone

Gurugram News: मोबाइल हैक कर कंपनी कर्मी के खाते से निकाले 70 हजार रुपये

Tue, 19 May 2026 05:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
70 thousand rupees withdrawn from company employee's account by hacking mobile phone
गुरुग्राम। जालसाजों ने एक कंपनी कर्मी का मोबाइल हैक कर बैंक खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के पास न कोई ओटीपी आया और न खाते संबंधी जानकारी किसी अन्य व्यक्ति से साझा की थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद, यूपी के भुलनपुर गांव निवासी भूदेव सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वे गुरुग्राम के नाहरपुर कासन गांव में किराये पर रहते हैं। वे मानेसर के सेक्टर-2 स्थित परम ज्योति कंपनी में मशीन ऑपरेटर हैं। 17 की शाम करीब 7 बजे ड्यूटी पर थे। इस दौरान उनके मोबाइल पर फिनो बैंक से मैसेज आया कि उनके अकाउंट में तीन बार में कुल 70 हजार रुपये कट गए हैं। जब पीड़ित भूदेव सिंह बैंक खाते का ऑनलाइन बैलेंस जांचने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल काम नहीं कर रहा था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल हैक कर बैंक खाते से यह राशि निकाली है। पीड़ित ने साइबर पुलिस से जालसाज के खिलाफ कार्रवाई करने व रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed