फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   7 lakh cheated from a girl

Gurugram News: अंतरराष्ट्रीय तस्करी व मनी लॉंड्रिंग का भय दिखाकर युवती से सात लाख ठगे

Fri, 20 Jan 2023 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 08:37 PM IST
विज्ञापन
7 lakh cheated from a girl
मनी लॉन्ड्रिंग का भय दिखाकर युवती से सात लाख ठगे
विज्ञापन


साइबर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर क्राइम पुलिस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग का भय दिखाकर युवती से करीब सात लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। युवती को डराया गया कि उसकी आईडी का दुरुपयोग अंतरराष्ट्रीय तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया जा रहा है। इसके लिए उसे आरबीआई के साथ वित्तीय जांच में रुपये जमा कराने होंगे। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में डीएलएफ फेज-दो में रहने वाली प्राची ढोके ने कहा कि उसके पास फेडएक्स ग्राहक सेवा एजेंट के रूप में एक कॉल आई। जिसमें कहा गया कि उसका अंतरराष्ट्रीय पार्सल दो पासपोर्ट, पांच एटीएम कार्ड और 300 ग्राम वीड और लैपटॉप के साथ अस्वीकार कर दिया गया है। प्राची ने कहा कि उसने ऐसा कोई पार्सल नहीं भेजा। एजेंट ने उसे पुलिस में शिकायत दर्ज करने की बात कही और कहा कि उसकी आईडी का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने प्राची की कॉल मुंबई पुलिस को ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन

जालसाज ने मुंबई पुलिस के नाम से प्राची से बात की और कहा कि उसकी आईडी आधार कार्ड का मुंबई में अंतरराष्ट्रीय तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग में दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने प्राची से जांच में मदद करने के लिए कहा और आश्वासन दिया कि वे उसे एक प्रमाणपत्र देंगे। जिसमें लिखा होगा कि प्राची साफ है और उसकी आईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने युवती से 95 हजार ट्रांसफर करने के लिए कहा और कहा कि यह आरबीआई के साथ वित्तीय जांच शुरू करने के लिए एक गुप्त कोड है। यह राशि जमा करने के बाद प्राची से आंतरिक वित्तीय जांच/जांच करने के लिए और राशि जमा कराई गई। युवती ने 6.93 लाख रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद भी रुपये मांगे गए तो पता चला कि उसके साथ ठगी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed