फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   68 master keys of UPS battery system stolen from traffic signal site

Gurugram News: ट्रैफिक सिग्नल साइट से यूपीएस बैटरी सिस्टम की 68 मास्टर चाबियां चोरी

Sun, 14 Dec 2025 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
68 master keys of UPS battery system stolen from traffic signal site
कंपनी के कर्मचारी ने सेक्टर-40 थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी, पुलिस कर रही छानबीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-40 टी-पॉइंट स्थित ट्रैफिक सिग्नल साइट पर 13 दिसंबर को मेंटेनेंस कार्य के दौरान यूपीएस बैटरी सिस्टम की 68 मास्टर चाबियां चोरी हो गईं। मास्टर चाबियां चोरी होने पर कंपनी के कर्मचारी ने सेक्टर-40 थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।
ओम्निक्स इलेक्ट्रोलाइसिस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी राहुल अटरिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-40 टी-पॉइंट पर ट्रैफिक सिग्नल साइट से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 68 मास्टर चाबियां चोरी कर लीं। इससे शहर की 68 ट्रैफिक सिग्नल लोकेशनों से यूपीएस बैटरी व इन्वर्टर सिस्टम चोरी होने की आशंका बढ़ गई है। वहीं, सिग्नल खराब होने से सड़कों पर जाम जैसी स्थिति बन सकती है। वहीं, इन मास्टर चाबियों का प्रयोग करके कोई भी व्यक्ति सिस्टम में गड़बड़ी कर सकता है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी शक्ति ने बताया कि मास्टर चाबियां चोरी होने वाले स्थान व आसपास छानबीन की जा चुकी है। उसके पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा होने के कारण चाबियां चोरी होने के बारे में सही जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस की कई टीमें चाबियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed