{"_id":"5c066c8ebdec2241634224e4","slug":"61543924878-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिसंबर को सोहना ब्लॉक में होगी सक्षम हरियाणा परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 दिसंबर को सोहना ब्लॉक में होगी सक्षम हरियाणा परीक्षा
Updated Tue, 04 Dec 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
सोहना ब्लॉक में सक्षम हरियाणा परीक्षा 20 को
गुरुग्राम। सोहना ब्लॉक में 20 दिसंबर को सक्षम योजना के तहत परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में सरकारी स्कूलों की तीसरी, 5वीं व 7वीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल होंगे। अधिकारियों का कहना है कि इस बार परीक्षा में सख्ती बरती जाएगी। परीक्षा की तारीख घोषित होने पर शिक्षक बच्चों की तैयारी करा रहे हैं। बेहतर परिणाम के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूलों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेमलता यादव ने बताया कि सक्षम ब्लॉक घोषित होने के लिए 85 फीसदी अभ्यर्थियों को परीक्षा में 85 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने होंगे।