{"_id":"5b8ec8aa867a55484b5f53a7","slug":"61536084138-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज ही कर लें पानी की व्यवस्था, अगले 30 घंटे आपूर्ति रहेगी बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज ही कर लें पानी की व्यवस्था, अगले 30 घंटे आपूर्ति रहेगी बाधित
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज ही कर लें पानी का इंतजाम, अगले दो दिन नहीं आएगा
बसई ट्रीटमेंट प्लांट में पाइप बदले जाने को लेकर 6-7 सितंबर को आपूर्ति रहेगी प्रभावित
- जोन-1 के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का दावा, जोन-2 में कोई व्यवस्था नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी वासी पीने केे पानी की आज ही व्यवस्था कर लें। बसई ट्रीटमेंट प्लांट में आगामी दो दिन (6-7 सितंबर) पुरानी पाइप लाइन बदले जाने का काम चलेगा। इसके चलते 30 घंटों तक प्लांट बंद रहेगा। इससे आधे से ज्यादा शहर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) अधिकारियों के मुताबिक, वैकल्पिक तौर पर जोन-1 में 900 एमएम लाइन को चालू रखा जाएगा, जबकि अपग्रेडेशन कार्य के चलते 1200 एमएम लाइन पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान जोन-2 में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी।
बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पिछले काफी समय से पाइप लाइन फटने की आ रही समस्या को लेकर जीएमडीए ने बड़े प्रोजेक्ट के साथ पुरानी पाइप लाइन बदलने की योजना बनाई है। 6 सिंतबर को सुबह 9 बजे से 7 सितंबर को शाम 3 बजे कार्य पूरा होगा।
जीएमडीए के एक्सईएन (इंजीनियरिंग) संदीप दहिया का कहना है कि पेयजल आपूर्ति के प्रभावित रहने के चलते कर्मचारियों को पहले से ही अलर्ट कर दिया गया है कार्य को 30 घंटे से कम समय में पूरा करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
जोन-1 में आने वाले क्षेत्र
पुराना गुरुग्राम शहर, सेक्टर-4, 5, 7, 12, 21, 22, 23, पालम विहार।
जोन-2 में आने वाले क्षेत्र
सेक्टर-14, 15, 16, 17, 18, सेक्टर-27 से 33, सेक्टर-39, 40, 43, 44 एमजी रोड, डीएलएफ फेज-1, फेज-2, फेज-3, फेज-4
यह क्षेत्र पूरी तरह प्रभावित रहेगा
पुराना गुरुग्राम शहर, सेक्टर-4, 5, 7, 12, 14, 15, 16, 17, 18, 21, 22, 23, पालम विहार, सेक्टर-27 से 33, सेक्टर-39, 40, 43, 44 एमजी रोड, डीएलएफ फेज-1, फेज-2, फेज-3, फेज-4।