{"_id":"68dd7a430535ac34650af78c","slug":"6000-families-in-sector-57-are-facing-water-crisis-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-68691-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जल संकट से जूझ रहे सेक्टर-57 के 6 हजार परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जल संकट से जूझ रहे सेक्टर-57 के 6 हजार परिवार
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर 57 में जीएमडीए से काफी कम पानी की आपूर्ति हो रही है। इस कारण त्योहारी सीजन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों ने बताया कि जीएमडीए का पानी यहां एक समय भी ठीक से नहीं आ रहा है। जहां पुराने ट्यूबवेल लगे हैं, वहां तो कुछ राहत है मगर अधिसंख्य आबादी जल संकट से जूझ रही है।
सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रोशन लाल यादव ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है। पिछले दो साल से सेक्टर में पानी के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है। प्रशासन से गुहार लगाकर थक चुके हैं। स्थानीय निवासी एसके मल्होत्रा ने बताया कि इलाके में करीब 6000 परिवार रहते हैं। यहां पेयजल के लिए नई लाइन बिछाई गई ताकि पानी की आपूर्ति बढ़ाई जा सके। 200 एमएम की लाइन बिछाई जानी थी मगर 100 एमएम की ही लाइन बिछाई गई। नई लाइन को बूस्टिंग स्टेशन से जोड़ने के बजाए पुरानी लाइन से ही जोड़ दिया गया जिसमें पहले से ही कम पानी आ रहा था इसलिए नई लाइन को कोई फायदा नहीं हुआ है। प्रशासन की लापरवाही के कारण पेयजल की लाइन पुरानी लाइन के साथ जोड़ दी गई है। संवाद