{"_id":"68cd6abb8ea800ff4d02db72","slug":"600-players-showed-their-strength-in-the-divisional-level-labour-competition-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-67711-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मंडल स्तरीय श्रमिक प्रतियोगिता में 600 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मंडल स्तरीय श्रमिक प्रतियोगिता में 600 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राव नरबीर ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
गुरुग्राम। जिले के सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में दो दिवसीय मंडल स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन हुआ। हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड एवं श्रम विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले की औद्योगिक एवं वाणिज्यिक संस्थाओं में कार्यरत श्रमिकों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में रस्साकशी, कबड्डी, वॉलीबाल के साथ 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो तथा कुश्ती जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गई। 600 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर खेल भावना और उत्साह का परिचय दिया।
समापन समारोह में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और कहा कि खेल जाति और आर्थिक हैसियत से ऊपर उठकर समाज को जोड़ती है। मंत्री ने नागरिकों से फिट इंडिया-हिट इंडिया अभियान की भावना को अपनाकर खेलों व शारीरिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की आबादी भले ही देश में 2 प्रतिशत हो लेकिन राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेषकर बेटियां सराहनीय प्रदर्शन कर रही है। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी अब 24-25 सितंबर को अंबाला में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर अतिरिक्त श्रम आयुक्त कुशल कटारिया, उप श्रम आयुक्त सुरेन्द्र कौर, डीएसओ आरती कोहली सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद