फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   60 lack fraud with property dealer for investment

निवेश के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से ठगे 60 लाख

Sun, 25 Aug 2019 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
60 lack fraud with property dealer for investment
निवेश के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से ठगे 60 लाख
विज्ञापन

गुरुग्राम। कंपनी में निवेश के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर के साथ दो लोगों ने 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पीड़ित ने जब रुपये वापस करने का दबाव बनाया, तो आरोपियों ने उसे भोंडसी जेल में बंद कथित गैंगस्टर से धमकी भी दिलवाई। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसके खिलाफ बादशाहपुर थाने में ही झूठी शिकायत भी दी, लेकिन बाद में वह शिकायत वापस ले ली। बादशाहपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, पालम विहार निवासी प्रवीण कुमार ने शिकायत में कहा कि उनका परिचय दिल्ली निवासी प्रवेश कुमार सिंह व संतोष कौशल चंद जैन से एक दोस्त के जरिए मुम्बई में हुआ था। उन्होंने प्रवीण को एक कंपनी में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने की योजना बताई थी। पहले तो प्रवीण ने मना कर दिया, लेकिन बाद में उन्होंने दबाव दिया तो प्रवीण ने हामी भर दी। आरोप है कि प्रवेश व संतोष ने उनसे एक कंपनी में 60 लाख रुपये निवेश करने के लिए मांगे। कंपनी से मिलवाने के लिए दोनों ने मुम्बई से दिल्ली आने के लिए प्रवीण से ही टिकट बुक करवाई। आरोप है कि दिल्ली पहुुंचने के बाद उन्होंने प्रवीण को भी अपने पास बुलवाया और कंपनी से मीटिंग तय होने की बात कही। मीटिंग के बाद आरोपियों ने अगले दिन उसे 2.50 करोड़ रुपये देने थे। जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो वह बहाना बनाने लगे। काफी दबाव बनाने के बाद आरोपियों ने लिखित समझौता करते हुए उन्हें 24.78 लाख रुपये वापस कर दिए जबकि अन्य राशि देने के लिए 24 घंटे का समय मांगा। बकाया राशि वापस करने की बजाय आरोपियों ने उन्हें फोन किया, जिसमें कांफ्रेंस कॉल पर भोंडसी जेल में बंद कथित गैंगस्टर से धमकी भी दिलवाई।
विज्ञापन

पहले 5 लाख रुपये से लिया झांसे में
प्रवीण ने बताया कि आरोपियों ने इससे पहले उन्हें 5 लाख रुपये एक कंपनी में निवेश करने के नाम पर जयपुर बुलवाया था। जब वह रुपये लेकर जयपुर पहुंचे तो उन्होंने पीड़ित का भरोसा जीतने के लिए उन्हें कंपनी में निवेश करवाए बिना वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed