{"_id":"606483958ebc3edf61451f72","slug":"6-passenger-trains-to-run-on-delhi-rewari-section-gurgaon-news-noi574434582","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-रेवाड़ी सेक्शन पर चलेंगी 6 पैसेंजर ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-रेवाड़ी सेक्शन पर चलेंगी 6 पैसेंजर ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटौदी। पिछले एक साल से कोविड-19 के कारण बंद पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे विभाग 5 अप्रैल से शुरू करने की तैयारी में है। हालांकि इनमें एक्सप्रेस ट्रेन का किराया लिया जाएगा। दिल्ली-रेवाड़ी सेक्शन पर 6 पैसेंजर ट्रेनें चलेंगी। यात्री काउंटर से टिकट लेकर व यूटीएस ऐप द्वारा भी टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे।
दिल्ली रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य एवं दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी रोड के अध्यक्ष योगिंद्र चौहान ने बताया कि उत्तर रेलवे द्वारा कुल 38 पैंसेजर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। जिसमें 6 ट्रेन दिल्ली-रेवाड़ी सेक्शन पर ट्रेन नंबर- 04469 रेवाड़ी से सुबह 5.30 बजे चलेगी और पटौदी रोड रेलवे स्टेशन 5.58 बजे और दिल्ली 8.10 पर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर- 04470 दिल्ली से दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर चलेगी एवं पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर 3.25 बजे और रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर शाम 4.10 बजे पर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर-04433 दिल्ली से सुबह 7 बजे चलेगी एवं पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर 8.45 बजे और 9.30 बजे रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन नंबर- 04434 रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से सुबह 11.35 पर चलकर पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर 12.05 बजे और दिल्ली दोपहरबाद 2.15 बजे पर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर- 04435 रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से दोपहर 3 बजे चलेगी एवं पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर 3.30 बजे और नई दिल्ली शाम 5.45 बजे व मेरठ शाम 8.45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04436 मेरठ से सुबह 6.45 बजे चलकर नई दिल्ली सुबह 9 बजे एवं पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर 11.03 बजे पहुंचकर रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12:10 बजे पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि रेलवे विभाग के जनरल मैनेजर आशुतोष गंगल की ट्रेन को 7 मार्च को पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर रुकवाकर पैसेंजर ट्रेनें चलवाने का ज्ञापन सौंपा गया था। 16 मार्च को दिल्ली स्थित बड़ौदा हाउस में मिलकर ट्रेन नंबर 54414-17 और 74001-02 के संचालन के लिए ज्ञापन दिया था। जीएम ने आश्वासन दिया था, लेकिन ये ट्रेन नहीं चलाई गई। अब दोबारा जनरल मैनेजर से मुलाकात करके इन ट्रेनों को चलवाने के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा।