फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   5.50 lakhs cheated by posing as customer care officer

Gurugram News: कस्टमर केयर अधिकारी बनकर 5.50 लाख ठगे

Thu, 17 Jul 2025 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
5.50 lakhs cheated by posing as customer care officer
कस्टमर केयर अधिकारी बनकर 5.50 लाख ठगे
विज्ञापन

गुरुग्राम। जालसाजों ने माइक्रोटेक कंपनी का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर एक युवक से 5,50,850 रुपये ठग लिए। जालसाजों ने कस्टमर की समस्या का समाधान करने के नाम पर एक लिंक भेजा और फोन हैक करके दो बैंक खातों से रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना मानेसर की पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-85 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले अनिल कुमार अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे माइक्रोटेक यूएसबी डिवाइस की शिकायत करने के लिए 12 जुलाई को कस्टमर केयर का नंबर सर्च कर रहे थे। इसके बाद उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से माइक्रोटेक कंपनी के नाम से आई। अनिल अग्रवाल को शिकायत दर्ज कराने के लिए फोन-पे का एक लिंक भेजकर 10 रुपये पेटीएम करने के लिए बोला गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि लिंक आने के बाद उसका मोबाइल हैक हो गया था। 13 जुलाई की सुबह जब उसने जांच की तो उसकी पत्नी के खाते से 2,84,850 रुपये और उसके खाते से 2,66,000 रुपये निकाल लिए गए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed