फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   54 players selected for state level grappling competition

Gurugram News: राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के लिए 54 खिलाड़ी चयनित

Sun, 31 May 2026 06:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
54 players selected for state level grappling competition
13 से 15 जून तक रोहतक में होगी प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने ट्रायल में दिखाया दमखम
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रोहतक स्थित महर्षि विश्वविद्यालय में 13 से 15 जून तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। गांव झाड़सा स्थित बलिदानी चौधरी बख्तावार सिंह अखाड़े में आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दावेदारी मजबूत की।



सीनियर श्रेणी के 71 किलोग्राम भारवर्ग से निखिल और प्रेम, 77 किलोग्राम से अभिषेक और नितेश, 92 किलोग्राम से अनुज और दीपक, 84 किलोग्राम से अंकित और विनय तथा 110 किलोग्राम वर्ग से आर्यवीर का चयन हुआ है। जूनियर वर्ग में 54 किलोग्राम से हर्षित, 62 किलोग्राम से दक्ष, 66 किलोग्राम से विपिन, 84 किलोग्राम से मोहम्मद आसिफ तथा 92 किलोग्राम वर्ग से विनीत चयनित हुए हैं।
विज्ञापन




सब जूनियर वर्ग में 46 किलोग्राम से प्रिंस और अफरोज, 50 किलोग्राम से रोशन और लक्की, 54 किलोग्राम से अर्जुन, 58 किलोग्राम से प्रद्युम्न, 63 किलोग्राम से दीक्षांत, 69 किलोग्राम से दिक्षांत, 76 किलोग्राम से तरुण, 84 किलोग्राम से शौर्य और पार्थ, 96 किलोग्राम से नितिन और मयंक तथा 110 किलोग्राम वर्ग से श्याम सिंह का चयन हुआ। अंडर-15 वर्ग में 32 किलोग्राम से चांद, 35 किलोग्राम से पर्णित, 38 किलोग्राम से आयुष, 42 किलोग्राम से मोनू, 47 किलोग्राम से वर्षित और आर्यन, 53 किलोग्राम से रक्षित, 59 किलोग्राम से परीक्षित, 66 किलोग्राम से देव, 82 किलोग्राम से हंस, 84 किलोग्राम से नितिन और विरन तथा 110 किलोग्राम वर्ग से यश यादव को जगह मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, अंडर-13 वर्ग में 30 किलोग्राम से मोनित, 34 किलोग्राम से यश और मयंक, 40 किलोग्राम से पुनित और सिद्धांत तथा 42 किलोग्राम वर्ग से धीरज और लक्ष्य का चयन किया गया। हरियाणा ग्रेपलिंग संघ के जिला अध्यक्ष जतिन ने बताया कि प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रत्येक भार वर्ग में जिले से दो-दो खिलाड़ियों को प्रतिनिधित्व का अवसर दिया जाएगा। चयनित खिलाड़ी अब आगामी प्रतियोगिता की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed