फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   53 fraudsters cheated Rs 56 crore across the country

Gurugram News: 53 जालसाजों ने की देशभर में 56 करोड़ रुपये की ठगी

Thu, 16 Nov 2023 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
53 fraudsters cheated Rs 56 crore across the country
अक्तूबर में साइबर ठगी को लेकर चलाया विशेष अभियान
विज्ञापन

आरोपियों ने देशभर में 12,669 ठगी की, गुरुग्राम के 22 केस शामिल

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। पुलिस ने अक्तूबर में कार्रवाई करते हुए 53 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 74 सिम कार्ड से कुल 56 करोड़ रुपये की ठगी की। आरोपियों ने देशभर में 12,669 ठगी की वारदात को अंजाम दिया। इसमें गुरुग्राम के भी 22 केस शामिल हैं।
पुलिस उपायुक्त सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार काम करते हुए गुरुग्राम साइबर पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। गुरुग्राम पुलिस की ओर से अक्तूबर को साइबर अपराध जागरूकता माह के रूप में मनाया गया था। साइबर अपराध जागरूकता माह के दौरान पुलिस द्वारा 22 अलग-अलग मामलों में 53 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा की गई ठगी के संबंध में कुल 12,669 शिकायतें हरियाणा सहित देश के अलग-अलग राज्यों में प्राप्त हुईं, जिनके संबंध में 469 केस पूरे देश भर में दर्ज हैं। इनमें से 22 केस गुरुग्राम में अंकित किए गए। गिरफ्तार 53 साइबर ठगों ने 74 सिम कार्ड का प्रयोग कर 56 करोड़ रुपये की ठगी की।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए साइबर ठगों से बरामद उपकरणों की जांच करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपियों से बरामद किए गए मोबाइल, सिम कार्ड, लैपटाॅप या अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों से संबंधित जानकारी इंडियन साइबर क्राइम कॉ-ऑर्डिनेट सेंटर के साथ साझा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed