फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   50 percent seats have not been filled yet in Gurugram colleges

Gurugram News: गुरुग्राम के कॉलेजों में अब तक नहीं भर पाईं 50 प्रतिशत सीटें

Sat, 05 Jul 2025 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
50 percent seats have not been filled yet in Gurugram colleges
फीस जमा कराने के लिए चार से सात जुलाई तक का समय दिया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सभी 10 महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। बीते महीने पहली मेरिट सूची जारी हो चुकी है। तीन जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट भी जारी हो चुकी है। फीस जमा कराने के लिए चार से सात जुलाई तक का समय दिया गया है।
इस दौरान किसी का नाम नहीं आ पाता है तो घबराएं नहीं। बची हुए सीटों के लिए 9 जुलाई को काउंसलिंग प्रक्रिया होगी। दाखिले के लिए विद्यार्थी उसमें भाग ले सकते हैं। सेक्टर 14 स्थित कन्या महाविद्यालय व द्रोणाचार्य काॅलेज विद्यार्थियों की पहली पसंद बन रहे हैं। इसके बावजूद इन कॉलेजों में 50 प्रतिशत सीटें नहीं भर पाई हैं। काॅलेज की प्रशासन की मानें तो काउंसलिंग में सभी सीटें भर जाएंगी।
विज्ञापन

दूसरी मेरिट सूची के तहत फीस जमा करने की सात जुलाई आखिरी तारीख है। इसके बाद कॉलेजों में जिन विद्यार्थियों का दाखिला नहीं हो पाता है तो काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। सेक्टर 14 कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के लिए हेल्प डेस्क की सुविधा शुरू की गई है। दाखिले लेने में जो भी परेशानी हो रही है उनका त्वरित समाधान किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर हेल्प डेस्क की सुविधा बढ़ाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed