{"_id":"6572209a0e67b66e2a07406c","slug":"5-lakhs-cheated-in-the-name-of-online-task-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-20392-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ऑनलाइन टास्क के नाम पर 5 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ऑनलाइन टास्क के नाम पर 5 लाख ठगे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर थाना ईस्ट क्षेत्र में ऑनलाइन टास्क देने के नाम पर युवक से पांच लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जेएनसी द पार्क ग्रीन सिटी-2 के रहने वाले अनुभव गुप्ता ने कहा कि उन्हें एक मैसेज मिला था। जिसमें ऑनलाइन टास्क के बारे में बताया गया था। मैसेज करने वाले ने टेलीग्राम के जरिए उसे एक ग्रुप में जोड़ा और उनसे निवेश करने पर अच्छे लाभ दिए जाने की बात कही।
शुरूआत में छोटे निवेश पर तो उन्हें अच्छे लाभ के साथ रकम वापस की गई। बाद में उनसे मोटी रकम निवेश कराई जाने लगी और रिटर्न के नाम पर टास्क पूरा न होने की बात कही गई। आरोपियों ने टास्क पूरा करने के नाम पर उनसे करीब 5 लाख 12 हजार रुपये निवेश करा लिए। इसके बाद उन्हें अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।