फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   5.5 crore FD seized from the house of former MD of Indian Potash Limited

इंडियन पोटाश लिमिटेड के पूर्व एमडी के घर से 5.5 करोड़ की एफडी जब्त

Sat, 22 May 2021 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
5.5 crore FD seized from the house of former MD of Indian Potash Limited
गुरुग्राम। फर्टिलाइजर के खरीद घोटाले में सीबीआई के राडार पर चल रही इफ्को और इंडियन पोटाश लिमिटेड की जांच में शुक्रवार को सीबीआई ने एक बार फिर गुरुग्राम का रुख किया। इस बार दोनों कंपनियों के तत्कालीन एमडी के घरों पर छापा मारा। इंडियन पोटाश लिमिटेड के तत्कालीन एमडी रहे प्रविंद्र सिंह गहलोत के घर से साढ़े पांच करोड़ की एफडी जब्त की। वहीं इफ्को के तत्कालीन एमडी रहे यूएस अवस्थी के घर से 8.80 लाख रुपये की नकदी जब्त की।
विज्ञापन

यूएई की एक कंपनी से फर्टिलाइजर खरीद में बिचौलियों से साठगांठ कर इफ्को व इंडियन पोटाश लिमिटेड के अधिकारियों ने सरकार को महंगे दामों में सौदा करवाया था। कमीशन के रुपये अधिकारी व बिचोलिए फर्जी ट्रांजेक्शन के दम पर हजम कर गए थे। इस मामले में सीबीआई ने गुरुग्राम स्थित इन दोनों कंपनियों पर बृहस्पतिवार को भी छापा मारा था तब कंपनियों से अहम दस्तावेज को सीबीआई ले गई थी। कुछ अधिकारियों के घर से भी जरूरी कागजात जब्त किए थे। शुुक्रवार को सीबीआई फिर लौटी और सीधे कंपनियों में उस समय एमडी रहे यूएस अवस्थी व प्रविंद्र सिंह गहलोत के घर छापा मारा।
विज्ञापन

सबसे पहले टीम इंडियन पोटाश लिमिटेड के तत्कालीन एमडी प्रविंद्र सिंह गहलोत के घर पहुंची। यहां से प्रविंद्र व उनके परिजनों के नाम से की गई 5.5 करोड़ की एफडी जब्त की। इसके बाद इफ्को के तत्कालीन एमडी यूएस अवस्थी के घर पहुंची टीम ने 8.80 लाख रुपये की नकदी जब्त की। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि टीम इस मामले में सभी तरह के सबूतों व साक्ष्यों को जुटाने में लगी हुई है। इन्हीं के आधार पर फर्टिलाइजर खरीद घोटाले में शामिल अधिकारी व कर्मियों को कटघरे में खड़ा किया जाएगा। घोटाले से सरकार व सब्सिडी पर उर्वरक पाने वाले किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed