{"_id":"5fff30d28ebc3e33617d9405","slug":"44950-dose-of-corona-vaccine-will-come-from-kurukshetra-today-gurgaon-news-noi5597221193","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कुरुक्षेत्र से आएंगी कोरोना वैक्सीन की 44950 डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज कुरुक्षेत्र से आएंगी कोरोना वैक्सीन की 44950 डोज
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले को कोरोना की वैक्सीन आज मिल जाएगी। बृहस्पतिवार को कुरुक्षेत्र से वैक्सीन की 44950 डोज जिले में आएंगी। इसको रिसीव करने के लिए जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र यादव मौजूद रहेंगे। वहीं बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने वजीराबाद टीकाकरण केंद्र का दौरा कर तैयारियां देखीं।
जिले में कोरोना टीकाकरण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोल्ड चेन सेंटर से वैक्सीन को सीधे टीकाकरण स्थल पर भेजा जाएगा। वैक्सीन ले जाते समय पूरी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहेगी और वैक्सीनेटर खुद ही वैक्सीन को अपने कैरियर में लेकर टीकाकरण स्थल तक जाएंगे। वैक्सीन ले जाते समय कोल्ड चेन निर्धारित तापमान का खास खयाल रखा जाएगा। मालूम हो कि जिले में 16 जनवरी को 6 केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण किया जाएगा और प्रत्येक केंद्र पर 100-100 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा।
उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बुधवार को बताया कि टीकाकरण को लेकर पोर्टल पर डाटा फीड किया गया है। प्रथम चरण में 40 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. विरेंद्र यादव ने कहा कि जनता की भ्रांतियों को दूर करने के लिए सबसे पहले खुद टीका लगवाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश त्रेहन, उप सिविल सर्जन डॉ. सुशीला कटारिया व उपायुक्त डॉ. यश गर्ग से भी वैक्सीन लगवाने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को प्रथम चरण के टीकाकरण अभियान की शुरूआत वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे। इस मौके पर उप सिविल सर्जन डॉ. अनुज गर्ग, पशुपालन विभाग की उपनिदेशक डॉ. पुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अनिवार्य रूप से करें कोविड प्रोटोकॉल का पालन
उपायुक्त ने जिले के लोगों से अपील की है कि जब तक 70 फीसदी से ज्यादा आबादी को कोविड बचाव वैक्सीन न लग जाए, तब तक सावधानी बरतें और कोविड प्रोटोकोल का पालन जारी रखें। इसमें फेस मास्क लगाना, अपने हाथों को साबुन से धोना या सैनिटाइज करना और एक-दूसरे के बीच 2 गज की दूरी बनाए रखना जरूरी है।
42 दिन में विकसित होगी एंटीबॉडी
डॉ. विरेंद्र यादव ने बताया कि टीका लगते ही व्यक्ति यह न समझे कि अब उसे कोरोना नहीं होगा, क्योंकि एंटीबॉडी विकसित होने में कम से कम 42 दिन का समय लगता है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के लिए यह वैक्सीन लगवाना अनिवार्य नहीं है, यह पूर्ण रूप से ऐच्छिक है।