फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   4278 people get Corona vaccine at 36 centers

36 केंद्रों पर 4278 लोगों को लगा कोरोना का टीका

Fri, 22 Jan 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
4278 people get Corona vaccine at 36 centers
गुरुग्राम। जिले में चौथे दिन शुक्रवार को 36 केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण अभियान चला। शुक्रवार को प्रत्येक केंद्र पर 100-100 लोगों को टीकाकरण किया जाना था। इस हिसाब से 3600 लोगों को टीका लगाया जाना था लेकिन 4278 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन पहले के मुकाबले शुक्रवार को टीकाकरण कराने वालों की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को टीकाकरण के लिए 36 केंद्र बनाए गए थे। शुक्रवार को जिले में 140 स्वास्थ्यकर्मियों को कोवॉक्सिन की डोज दी गई जबकि 3138 लोगों को कोवीशिल्ड का टीका लगाया गया। जिले में टीकाकरण अभियान निजी व शासकीय अस्पतालों में बनाए गए केंद्रों पर चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा तय तिथि से पहले व बाद में टीका लगवाने का विकल्प दिए जाने के कारण शुक्रवार को टीकाकरण कराने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या ज्यादा रही। विभाग ने शुक्रवार को 32 केंद्रों पर 3200 लोगों को कोवीशील्ड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य था, जिसमें से 3138 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं, चार केंद्रों पर 400 लोगों को डोज दिया जाना था लेकिन 140 लोगों को ही टीका लगाया जा सका।
विज्ञापन

विभाग को अब तक मिली कोविशील्ड की 38980 डोज
जिला स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में 5035 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाना है जबकि निजी अस्पतालों के 32,392 स्वास्थ्यकर्मियों का पंजीकरण किया गया है। इसके साथ ही जिले को कोविशील्ड वैक्सीन की 38,980 डोज और प्राप्त हो गई हैं। इसके साथ ही अब तक जिले को कोविशिल्ड की 83,930 डोज मिल चुकी है जबकि कोवॉक्सिन की 4200 डोज मिल चुकी है। वैक्सीन को पटौदी स्थित कोल्ड स्टोरज में रखवा दिया गया है। शनिवार को जिले में 74 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। पिछले चार दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक जिले में 10768 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित 10 लोगों की होगी होल जीनोम सीक्वेंसिंग जांच
गुुरुग्राम। कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग काफी सतर्क है। इसी क्रम में विभाग ने संदिग्ध कोरोना संक्रमित 10 मरीजों की होल जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए दिल्ली स्थित लैब में उनका नमूना भेजा है। रैंडम सैंपिलंग के तहत ये नमूने दिल्ली स्थित एनसीडीसी की लैब में भेजे गए हैं। मश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed