फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   422 cases solved by arresting 230 accused

Gurugram News: 230 आरोपियों को गिरफ्तार कर 422 मामले सुलझाए

Wed, 27 Dec 2023 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
422 cases solved by arresting 230 accused
पुलिस ने 44 मोस्ट वांटेड अपराधियों को भी गिरफ्तार किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस ने इस साल विभिन्न आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर 86 गिरोहों के 230 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में 422 मामलों को सुलझाया और 36,91,8700 रुपये बरामद किए। वहीं, 44 मोस्ट वांटेड अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डकैती की वारदातें करने वाले दो गिरोहों के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में 13 मामलों को सुलझा कर 240000 रुपयों की बरामदगी की गई। जबकि, लूट में तीन गिरोहों के 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। नौ मामलों को सुलझाकर 2545000 रुपयों की बरामदगी की गई। घर से चोरी के 12 गिरोहों के 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 51 मामलों को सुलझा कर 5332000 रुपयों की बरामदगी की गई। साधारण चोरी की वारदातें करने वाले 21 गिरोहों के 57 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 94 मामलों को सुलझा कर 7518700 रुपयों की बरामदगी की गई। प्रवक्ता ने बताया कि वाहन चोरी के 37 गिरोहों के 92 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 199 अभियोगों को सुलझाया गया और 18082000 रुपये की बरामदगी की गई। छीनाझपटी की वारदातें करने वाले आठ गिरोहों के 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे 44 मामलों को सुलझाया गया। आरोपियों से 1479000 रुपयों की बरामदगी की गई। एटीएम फ्रॉड के एक गिरोह के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पांच केसों को सुलझा कर 322000 रुपयों की बरामदगी की गई। प्रवक्ता ने बताया कि रंगदारी के दो गिरोहों के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनसे सात मामलों 36918700 रुपयों की बरामदगी की गई।
विज्ञापन

अन्य राज्यों की पुलिस द्वारा घोषित किए गए ईनामी अपराधियों के खिलाफ भी गुरुग्राम पुलिस ने कार्रवाई की। इसमें वर्ष-2023 में 44 ईनामी/मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें एक लाख रुपये के इनामी बदमाश महेंद्रगढ़ निवासी विकास उर्फ विक्की, एनआईए की ओर से एक लाख का इनामी बदमाश नाहरपुरु रुपा निवासी संदीप उर्फ बन्दर ओर शांति नगर निवासाी कर्ण उर्फ अली को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। 50 हजार के 4 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed