{"_id":"6673676d61b34f562e0f1de7","slug":"42-lakhs-cheated-on-the-pretext-of-profit-on-investing-in-stock-market-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-33112-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शेयर बाजार में निवेश करने पर मुनाफे का झांसा देकर 42 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शेयर बाजार में निवेश करने पर मुनाफे का झांसा देकर 42 लाख ठगे
विज्ञापन
आरोपियों ने ग्रुप में जोड़कर दिया वारदात को अंजाम, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शेयर बाजार में निवेश करने पर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर करीब 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस मानेसर ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने महिला को एक ग्रुप में जोड़ लिया और शेयर बाजार में अच्छे मुनाफे का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया।
सुपरटेक अरावली सेक्टर 79 निवासी आविति दिव्या राय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ऑनलाइन कुछ सर्च कर रही थी। इस दौरान एक निवेश लिंक पर क्लिक किया तो व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल हो गईं। इसमें 170-175 लोग जुड़े हुए थे। ग्रुप में लोग रोज ट्रेडिंग शेयर के बारे में सलाह देते थे जो कि बिलकुल सही होता था। पीड़िता के अनुसार उसने कई दिनों तक ग्रुप में देखा लोग रोज शेयर खरीद व बेच रहे हैं और अपना अनुभव शेयर कर रहे थे।
इस पर उन्होंने भी 50,000 रुपये का निवेश कर दिया। बाद में 9000 रुपये और 7000 रुपये निकाले भी। कई लोगों ने व्हाट्सएप पर बताया कि शेयर बाजार में निवेश करने पर और पैसे मिलेंगे और आईपीओ आसानी से अलॉट हो जाता है। लोगों द्वारा विश्वास दिलाने पर पीड़िता ने दो आईपीओ में पैसा लगाया। इसके बाद उन्होंने पैसे निकालने का प्रयास किया तो समझ में आया कि उनके साथ फ्रॉड किया गया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों की बातों में आकर कई बार में करीब 42 लाख रुपये निवेश किए थे, जो वापस नहीं मिले। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।