{"_id":"68d6d79a5b4e025e58060902","slug":"400-patients-suffering-from-fever-and-diarrhea-reached-the-civil-hospital-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-68337-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नागरिक अस्पताल में पहुंचे बुखार और डायरिया के 400 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नागरिक अस्पताल में पहुंचे बुखार और डायरिया के 400 मरीज
Sat, 27 Sep 2025 07:32 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
– 150 से अधिक मरीजों को लगा एंटी रैबीज इंजेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बदलते मौसम और अत्यधिक गर्मी के कारण शहर में बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को कुल 2018 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनमें से लगभग 400 से अधिक मरीज बुखार और डायरिया से पीड़ित पाए गए।
अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी और दूषित भोजन-पानी इसके मुख्य कारण हैं। खासकर डायरिया और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही है। वहीं, अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले मरीजों में वायरल बुखार और डेंगू जैसे लक्षणों वाले मरीज भी शामिल हैं, जिनकी समय पर जांच और उपचार किया जा रहा है।
इसके अलावा 150 से 160 लोग अस्पताल में रेबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। अस्पताल के पीएमओ डॉ. लोकवीर ने लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने, ताजा भोजन और साफ पेयजल इस्तेमाल करने की अपील की है, ताकि संक्रामक रोगों के फैलाव को रोका जा सके।