{"_id":"5f0711568ebc3e6358219bec","slug":"4-lakh-fraud-in-the-name-of-getting-admission-in-germany-university-gurgaon-news-noi522186744","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी की यूनिवर्सिटी में दाखिला दिलाने के नाम पर छात्र से 4 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मनी की यूनिवर्सिटी में दाखिला दिलाने के नाम पर छात्र से 4 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
गुरुग्राम। जर्मनी भेजने के नाम पर छात्र से 4 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय में दाखिला दिलाने के नाम पर मोटी रकम वसूलने के बाद डेढ़ साल तक चक्कर कटाते रहे। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने दो युवतियों समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
जींद निवासी छात्र रामकरण ने 2019 में सोशल मीडिया के जरिए गुरुग्राम स्थित यूनिफैक्ट एजेंसी के बारे में पढ़ा था। यह एजेंसी जर्मनी में मुफ्त शिक्षा के नाम पर दाखिला दिलाती है। छात्र ने एमजी रोड स्थित विपुल अगोरा मॉल स्थित कंपनी के दफ्तर में संपर्क किया। जहां एक युवती ने दाखिला दिलाने की प्रकिया बताते हुए वीजा, फीस, हॉस्टल शुल्क समेत अन्य खर्च मिलाकर 4 लाख रुपये लिए। डेढ़ साल तक जर्मनी भेजने के नाम पर वह उसको टरकाते रहे। छात्र ने थाने में रणदीप, सनवीर, विशाखा व आशिमा के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जांच में दो और छात्र सामने आए हैं जिनसे आरोपियों ने 11 लाख रुपये ले रखे हैं। पुलिस कंपनी के दिए पते व उनके सोशल मीडिया हैंडल खंगाल रही है।
विज्ञापन
तीन साल से शहर में कर रहे फर्जीवाड़ा
सेक्टर-29 थाना प्रभारी के मुताबिक तीन साल से आरोपी फर्जीवाड़े का काम कर रहे हैं। 2017 में आरोपियों ने सेक्टर-14 यूनिग्लोबल नाम से दफ्तर खोला था जिसे दो साल बाद एमजी रोड पर शिफ्ट कर दिया। नई जगह पर आते ही कंपनी का नाम बदलकर यूनिफैक्ट कर दिया था। कंपनी का निदेशक कौशिक ऐसे ही मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।