फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   36 teams participated in the Kabaddi competition.

Gurugram News: कबड्डी प्रतियोगिता में 36 टीमों ने लिया भाग

Sat, 17 Jan 2026 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
36 teams participated in the Kabaddi competition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटौदी। गांव पहाड़ी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नित्या फाउंडेशन के तत्वावधान में खेलो इंडिया दो दिवसीय ओपन नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सरकारी व निजी स्कूलों की कुल 36 टीमों ने भाग लिया।

आयोजकों के अनुसार, कबड्डी प्रतियोगिता में 24 टीमें लड़कों की व 12 टीमें लड़कियों की शामिल रहीं। प्रतियोगिता के पहले दिन मुकाबलों की शुरुआत लड़कियों की टीमों से की गई। पहले दिन जहां लड़कियों की सभी 12 टीमों ने अपने मुकाबले खेले, वहीं लड़कों की 18 टीमों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद चेयरमैन दीपाली चौधरी ने किया। प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलिंगा, भिवानी की लड़कियों की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़ की टीम ने हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मऊ लोकरी की टीम रही। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दीपचंद, पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र यादव, नित्या फाउंडेशन के चेयरमैन नरेंद्र मुदगल, ग्राम सरपंच लीलूराम, पूर्व सरपंच प्रदीप यादव, पूर्व सरपंच नरेंद्र पहाड़ी, प्रिंसिपल वेदप्रकाश यादव, रामपाल यादव, पूर्व सरपंच नरेश शर्मा, उदयवीर वशिष्ठ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed