{"_id":"6a967bc6eb75808d01041f1a","slug":"35-year-old-driver-beaten-to-death-in-gurugram-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: बदला लेने के लिए किया था बाबूलाल पर हमला, पीट-पीटकर ली ड्राइवर की जान, डंडों से ताबड़तोड़ वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: बदला लेने के लिए किया था बाबूलाल पर हमला, पीट-पीटकर ली ड्राइवर की जान, डंडों से ताबड़तोड़ वार
Tue, 01 Sep 2026 12:46 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:46 PM IST
सार
बाबूलाल मध्य प्रदेश का निवासी था और अपनी पत्नी व बेटे के साथ सेक्टर-45 की झुग्गियों में रहता था। वह कार चालक था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात को बाबूलाल की पड़ोस में रहने वाले आकाश और राहुल से फोन पर कहासुनी हुई थी। इस कहासुनी के बाद बाबूलाल ने आकाश और राहुल के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम के सेक्टर-45 में सोमवार दोपहर रंजिश के चलते 35 वर्षीय ड्राइवर बाबूलाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रविवार रात हुई यह वारदात कहासुनी और मारपीट का नतीजा है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। गंभीर चोटें लगने के कारण बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसे बाद में अस्पताल में मृत घोषित किया गया।
विज्ञापन
बाबूलाल मध्य प्रदेश का निवासी था और अपनी पत्नी व बेटे के साथ सेक्टर-45 की झुग्गियों में रहता था। वह कार चालक था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात को बाबूलाल की पड़ोस में रहने वाले आकाश और राहुल से फोन पर कहासुनी हुई थी। इस कहासुनी के बाद बाबूलाल ने आकाश और राहुल के साथ मारपीट की थी, जिससे वे घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायल युवकों की शिकायत पर सोमवार को बाबूलाल के खिलाफ सेक्टर-40 थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर को आकाश और उसके छह से अधिक दोस्त बाबूलाल को तलाशते हुए उसकी झुग्गी में पहुंचे। पहले सामान्य बातचीत हुई, लेकिन जल्द ही बहस हिंसक विवाद में बदल गई। हमलावरों ने बाबूलाल पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर, पेट और अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें लगने से बाबूलाल मौके पर ही गिर पड़ा। शोर-शराबा सुनकर जब तक आसपास के लोग इकट्ठा होते, तब तक सभी हमलावर वहां से भाग गए थे।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों की मदद से लहूलुहान अवस्था में बाबूलाल को पास के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-40 थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि बाबूलाल की पत्नी की शिकायत पर सोमवार शाम को सेक्टर-40 थाने में हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वारदात को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।
बदला लेने के लिए किया था हमला
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, यह हमला रविवार रात हुई मारपीट की रंजिश का परिणाम है। बाबूलाल ने रविवार को जिन युवकों से मारपीट की थी, उन्हीं के दोस्तों ने बदला लेने के लिए उस पर हमला किया। पुलिस वारदात के पीछे की असली वजह और विवाद किस बात पर शुरू हुआ था, इसके बारे में पता लगा रही है।