फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   35 lakhs cheated by posing as DCP of Mumbai Police

Gurugram News: मुंबई पुलिस का डीसीपी बनकर 35 लाख ठगे

Mon, 12 Feb 2024 02:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
35 lakhs cheated by posing as DCP of Mumbai Police
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। साइबर क्राइम थाना वेस्ट की पुलिस ने मुंबई पुलिस का डीपीसी बनकर 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। साइबर ठगों ने पीड़ित को धनशोधन और ड्रग्स मामले में संलिप्त होने की धमकी दी थी।

शिवाजी पार्क निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें फेडेक्स कूरियर कंपनी से फोन आया और बताया गया कि कूरियर में कुछ कपड़े, पासपोर्ट और पैन कार्ड हैं, जो उनके नाम से बुक किया गया है। आरोपी ने कहा कि इसे बुक कराने में आधार नंबर का प्रयोग किया गया है। इसके बाद आरोपी ने मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी मिलिंद से बात कराई। डीसीपी ने उसकी पहचान की पुष्टि के लिए एटीएम नंबर और पिन नंबर जैसे विवरण एकत्र किए। आरोपियों ने धन-शोधन और ड्रग्स के केस का भय दिखाकर 35,27000 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने बताया कि वह मुंबई पुलिस का फोन आने पर डर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed