फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   35 cases of corona were found on Saturday

Gurugram News: शनिवार को कोरोना के 35 मामले मिले

Sat, 25 Mar 2023 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 07:41 PM IST
विज्ञापन
35 cases of corona were found on Saturday
संक्रमण दर शून्य से 2 फीसदी हुई, 10 से 96 हुए एक्टिव केस
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। शनिवार को कोरोना के रिकार्ड 35 नए मामलों की पहचान की गई। पहले यह मामले 2 से 4 के बीच होते थे। जबकि संक्रमण दर शून्य के करीब थी। विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक एक्टिव केस जहां 10 से बढ़कर 96 हो गए हैं वही संक्रमण दर पूर्व में शून्य से बढ़कर 2 फीसदी के करीब पहुंच गई।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो हाल के दिनों में बाजार व सार्वजनिक स्थलों पर उमड़ी भीड से संक्रमण दर व नए मरीजों में इजाफा हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है इन्फ्लुएंजा के भी मामले सामने आने के बाद एक बार फिर से शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ती देखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डाॅ. विरेन्द्र यादव ने शहर के लोगों को विशेष एहतियात बरतने व भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने यह भी कहा अगर जरूरी हो तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर मास्क पहनकर लगाकर ही ऐसी जगहों पर जाएं।
विज्ञापन


इन्फ्लुएंजा के 5 मामले

कोरोना के साथ शहर में इन्फ्लुएंजा के भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम द्वारा जिले में अब तक कुल 156 नमूनों की जांच की जा चुकी है। सोमवार को 2 और मामलों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद कुल मामलों की संख्या-5 पहुंच गई है। इसमें से 4 टाइप- बी व 1 एच-3 एन- 2 का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण ज्यादा स्वास्थ्य हो रहे कम

· 17 मार्च 20 नए मामले 10 स्वस्थ।

· 18 मार्च 10 नए मामले 3 स्वस्थ।

· 19 मार्च 13 नए मामले 4 स्वस्थ्य।

· 21 मार्च 15 नए मामले 14 स्वस्थ्य।

· 22 मार्च 19 नए मामले 11 स्वस्थ्य।

· 23 मार्च 19 नए मामले 12 स्वस्थ्य।

· 24 मार्च 26 नए मामले 12 स्वस्थ्य।

· 25 मार्च 35 नए मामले 12 स्वस्थ्य।

वर्जन-

लोगों से अपील की गई है कि कोरोना अभी गया नहीं है। बावजूद इसके लोगों को भीड़भाड में जाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नहीं देखा जा रहा है। अगर लोग खुद ही इसके प्रति सचेत नहीं हुए तो उनकी मुश्किलें बढे़गी। डाॅ विरेन्द्र यादव, सीएमओ गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed