फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   340 people received corona vaccine under drive through vaccination

ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के तहत 340 लोगों को लगा कोरोना टीका

Sat, 22 May 2021 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
340 people received corona vaccine under drive through vaccination
गुरुग्राम। प्रधानमंत्री की बैठक में तारीफ मिलने के बाद जिले में शनिवार से एक बार फिर ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के तहत टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हुई। शनिवार को सिटी सेंटर शॉपिंग मॉल की पार्किंग में लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। हालांकि, इस बार लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई और सिर्फ 45 साल व उससे ज्यादा आयु वालों को ही टीका लगाया गया।
विज्ञापन

हालांकि, ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन को लेकर भी लोगों का उत्साह अब ठंडा पड़ रहा है। पहले जहां टीकाकरण के लिए वाहनों की कतार लगी रहती थी। वहीं अब धीरे-धीरे लाभार्थियों की संख्या कम हो रही है। इसी क्रम में शनिवार को भी 500 लोगों में टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था लेकिन टीकाकरण के लिए सिर्फ 340 लोग ही पहुंचे। शनिवार को टीकाकरण स्थल पर वाहनों की भी ज्यादा लंबी कतार नहीं दिखी जबकि ड्राइव की शुरुआत के दौरान पहले दिन लोगों में इसको लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा था। पहले दिन 200 लोगों को कोरोना टीके की दूसरी डोज लगाई गई थी।
विज्ञापन

शनिवार को भी सुबह 9 बजे से ही लोग अपनी-अपनी कार से एंबियंस मॉल परिसर में पहुंचने लगे थे लेकिन टीकाकरण के लिए पार्किंग में तय समय से करीब 15 मिनट पहले प्रवेश दिया जाने लगा था। सीमित संख्या में लोगों को कार पार्किंग में प्रवेश दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 मिनट तक किया इंतजार
तय प्रक्रिया के तहत शनिवार को भी टीकाकरण के बाद लाभार्थियों ने मॉल की पार्किंग में 30 मिनट तक इंतजार किया और किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या न होने पर अपने घरों को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed