फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   34 illegal farm houses being built on 45 acres were demolished

Gurugram News: 45 एकड़ में बन रहे 34 अवैध फार्म हाउस को ध्वस्त किया

Sat, 16 Sep 2023 01:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
34 illegal farm houses being built on 45 acres were demolished
डीटीपी प्रवर्तन विभाग ने सोहना के भोगपुर और रानिका सिंगोला में की कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) प्रवर्तन विभाग द्वारा शुक्रवार को भोगपुर और रानिका सिंगोला में 45 एकड़ में बन रही दो फार्म हाउस वाली कॉलोनियों में हो रहे 34 अवैध फार्म हाउसों को ध्वस्त कर दिया। विभाग ने अवैध निर्माण करने वालों को चेतावनी दी है कि अगर बिना अनुमति निर्माण किया तो मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा सकती है।
डीटीपी विभाग को सूचना मिल रही थी कि सोहना के गांव भोगपुर और रानिका सिंगोला में कुछ लोग फार्म हाउस वाली कॉलोनियों को काट रहे हैं। जांच में सूचना सही पाई गई। इसके बाद शुक्रवार को विभाग की टीम स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। यहां पर करीब 45 एकड़ जमीन में दो फार्म हाउस वाली कॉलोनियां काटी जा रही थीं। टीम ने यहां पर पूरे सड़कों के नेटवर्क और 34 फार्म हाउसों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

डीटीपी विभाग अवैध कॉलोनियों में हो रहे निर्माण को ध्वस्त करने की लगातार कार्रवाई कर रहा है। डीटीपी विनेश कुमार ने बताया कि अगले सप्ताह अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। शुक्रवार को कार्यवाही के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह मौजूद रहे थे। साथ ही जेई तकदीर सिंह, शुभम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed