फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   3,238 pilgrims are fit to visit Baba Barfani, waiting for July 3

Gurugram News: 3,238 श्रद्धालु बाबा बर्फानी जाने के लिए स्वस्थ, तीन जुलाई का इंतजार

Fri, 29 May 2026 06:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
3,238 pilgrims are fit to visit Baba Barfani, waiting for July 3
अमरनाथ यात्रा के कंपल्सरी हेल्थ सर्टिफिकेट में प्रेगनेंसी टेस्ट जरूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। अमरनाथ यात्रा को लेकर जिला अस्पताल में रोजाना करीब 90 लोग जरूरी स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के लिए जांच करवा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार बीती अप्रैल से शुरू हुई जांच प्रक्रिया में अब तक 3238 श्रद्धालु जांच करवा चुके हैं। इनमें से ज्यादातर ने हेल्थ सर्टिफिकेट प्राप्त कर लिया है। खास बात ये है कि इनमें 13 साल के भी कई बच्चे शामिल हैं, जो अपने माता-पिता के साथ दर्शन के लिए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, इस साल अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। जांच प्रशिक्षण के लिए जिला अस्पताल में अलग से स्वास्थ्य जांच काउंटर बनाए गए हैं। फिजिशियन डॉ. अनुराग ने कहा कि अमरनाथ यात्रा ऊंचाई वाले क्षेत्र में होती है, जहां ऑक्सीजन का स्तर सामान्य स्थानों की तुलना में कम होता है। ऐसे में यात्रियों की फिटनेस जांच बेहद जरूरी है। जांच के दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर, हार्ट, फेफड़ों और अन्य जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण किए जाते हैं। अलग-अलग आयु वर्ग के अनुसार यात्रियों के टेस्ट किए जा रहे हैं। 13 साल से लेकर 70 वर्ष तक के श्रद्धालुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाना जरूरी

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक 45 साल से कम आयु की महिला श्रद्धालुओं के लिए प्रग्नेंसी टेस्ट कराना जरूरी है। इसके साथ ही ब्लड टेस्ट भी अनिवार्य रूप से किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि गर्भवती महिलाओं के लिए कठिन पहाड़ी यात्रा जोखिम भरी हो सकती है, इसलिए यह जांच जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




केस स्टडी-1

सेक्टर-22 में रहने वाले 52 वर्षीय युवक इस बार पहली बार अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी कई वर्षों से बाबा बर्फानी के दर्शन करने की इच्छा थी, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से यात्रा नहीं कर पाए। इस बार उन्होंने पहले ही स्वास्थ्य जांच कराई। जांच में ब्लड प्रेशर थोड़ा बढ़ा है, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें दवा और खानपान को लेकर सलाह दी है। राजेश शर्मा ने बताया कि जांच के बाद उन्हें अपनी फिटनेस को लेकर भरोसा है और अब वह पूरी तैयारी के साथ यात्रा पर जाएंगे।



केस स्टडी-2

सेक्टर-55 की रहने वाली 43 साल की महिला अपने 13 साल के बेटे और रिश्तेदारों के साथ बाबा के दर्शन करने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ी यात्रा में स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है। इसको ध्यान में रखते हुए उन्होंने सभी टेस्ट कराए। साथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट भी कराया गया। सभी चीजें नेगेटिव आने के बाद वह अब जाने के लिए एलिजिबल है। स्वास्थ्य जांच के सही आने के बाद वह अमरनाथ जाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।




अस्पताल में लगातार स्वास्थ्य जांच की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। डॉक्टरों की टीमें लगातार ड्यूटी पर तैनात हैं। बीते साल के मुकाबले इस बार अधिक लोग समय रहते जांच कराने पहुंच रहे हैं। कई बार तो ऐसा हुआ है कि इसके लिए अलग से पहली मंजिल पर रूम बनाना पड़ा। -डॉ. अजय राणा, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed