फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   32 players advanced to the next round of the state-level table tennis tournament.

Gurugram News: राज्य स्तरीय टेबल टेनिस में 32 खिलाड़ी अगले चरण में पहुंचे

Sat, 19 Sep 2026 01:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
32 players advanced to the next round of the state-level table tennis tournament.
400 खिलाड़ियों के बीच टेबल टेनिस में दिखा रोमांच
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-65 स्थित प्रज्ञानम स्कूल में चल रही दूसरी हरियाणा स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच एक-एक अंक के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिला। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे करीब 400 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिले के 32 खिलाड़ी अगले चरण में पहुंचे।



पुरुष सिंगल्स के मुकाबलों में गुरुग्राम के सिद्धांत कटारिया ने फरीदाबाद के मुकित गुप्ता को 11-8, 11-9, 11-8 से हराया। गुरुग्राम के ध्यान बत्रा ने रोहतक के दिव्यांशु लिंघवाल को 11-9, 12-10, 11-6 से मात दी। वहीं एहसान नायक ने पटौदी के गुर सहजदीप सिंह सोनी को 11-9, 11-8, 11-9 से हराया। रेशम यंग ने फरीदाबाद के जय रावत को 11-5, 11-7, 11-6 से शिकस्त दी। फरीदाबाद के निवान मित्तल ने गुरुग्राम के माहिर वर्मा को 11-5, 11-6, 11-8 से हराया।
विज्ञापन




महिला सिंगल्स में गुरुग्राम की आकांक्षा मेहता को करनाल की वरिया जायन से 13-11, 11-5, 11-9 से हार का सामना करना पड़ा। गुरुग्राम की एंजल चौहान को फरीदाबाद की अविगा त्यागी ने 11-9, 12-10, 11-5 से हराया। वहीं मेह गुयल ने रोहतक की दीवा औझर को 11-5, 11-5, 11-5 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूथ बॉयज अंडर-19 के मुकाबले में गुरुग्राम के सिद्धांत कटारिया ने इशान नायक को 13-11, 11-6, 11-7 से हराया। माहिर वर्मा ने सोनीपत के गुरसेहत दीप सिंह को 11-6, 11-3, 11-8 से शिकस्त दी। ध्यान बत्रा ने करनाल के आरव लोकाच को 11-9, 11-8, 11-6 से हराया। प्रिंस कुमार ने फरीदाबाद के यशेश आहूजा को 11-7, 11-6, 11-4 से पराजित किया।




यूथ गर्ल्स अंडर-19 में गुरुग्राम की अव्याना फलसुवाल ने अविका त्यागी को 11-7, 11-8, 11-6 से हराया। वहीं दिशादा जैन को रोहतक की काश्वी कालरा से 11-1, 11-6, 11-6 से हार मिली। संजना चौहान को रोहतक की दीवा उजा ने 11-6, 11-8, 11-9 से हराया। गुरुग्राम की पृथ्वी यादव ने भिवानी की नंदिनी महाजन को 11-4, 12-10, 11-6 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed