फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ठोस कचरे के रिसाव पानी से नाराज एनजीटी ने निगमायुक्त को किया तलब

ठोस कचरे के रिसाव पानी से नाराज एनजीटी ने निगमायुक्त को किया तलब

Sun, 03 Mar 2019 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
ठोस कचरे के रिसाव पानी से नाराज एनजीटी ने निगमायुक्त को किया तलब
कचरे के पहाड़ों से बह रहे लीचेट से परेशान स्थानीय निवासी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम और इको ग्रीन कंपनी की ओर से अरावली स्थित बंधवाड़ी प्लांट में कचरे का निस्तारण करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इस कारण प्लांट के आस-पास भारी मात्रा में लीचेट बह रहा है। लिहाजा स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कत हो रही है। इतना ही नहीं, पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है।
अगस्त 2017 में नगर निगम और इकोग्रीन कंपनी के बीच कचरे का निस्तारीकरण करने और घर-घर से कचरा उठाने को लेकर एमओयू हस्ताक्षर किए गए थे, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी कंपनी ने कचरे के निस्तारीकरण का कार्य शुरू नहीं किया है। इस कारण बंधवाड़ी प्लांट में कचरे के पहाड़ बनने लगे हैं। वहीं अरावली की पहाड़ियों में भी यह लीचेट कई जगहों से बह रहा है।
विज्ञापन

निगमायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि पर्यावरण मंजूरी नहीं मिलने के कारण प्लांट को शुरू नहीं किया जा सका। इस कारण प्लांट में कचरे का निस्तारीकरण भी नहीं हो सका। लिहाजा एनजीटी में जवाब दाखिल किया जाएगा और कचरे का निस्तारण करने के लिए जो सबसे उच्चतम विधि होगी, उसे कराया जाएगा। लीचेट को बहने से रोकने के लिए सलाहकारों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed