फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   कचरा प्रबंधन नहीं करने पर पांच जनवरी से लगेगा जुर्माना

कचरा प्रबंधन नहीं करने पर पांच जनवरी से लगेगा जुर्माना

Thu, 03 Jan 2019 05:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
कचरा प्रबंधन नहीं करने पर पांच जनवरी से लगेगा जुर्माना
कचरा प्रबंधन नहीं करने पर कल से लगेगा जुर्माना
विज्ञापन

गुरुग्राम। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की क्षेत्रीय निगरानी समिति की चेयरपर्सन राजवंत संधु की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को नगर निगम के कार्यालय में एक बैठक हुई। चेयरपर्सन ने इस दौरान जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस पर निगमायुक्त ने कचरा प्रबंधन नहीं करने वालों पर पांच जनवरी से जुर्माना लगाने व पहली फरवरी से सूखा-गीला कचरा अलग-अलग करने वालों से ही कचरा लेने की बात कही।
बैठक में संधु ने अधिकारियों से कहा कि वे प्राथमिक स्तर पर ही गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने की प्रक्रिया को बढ़ावा दें। 31 जनवरी तक नागरिकों को कचरा अलग-अलग करने के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया जाएगा। 1 फरवरी से केवल उन्हीं का कचरा लिया जाएगा, जो उसे अलग-अलग करके देंगे। नगर निगम गुरुग्राम व नगर निगम फरीदाबाद के लिए एकीकृत ठोस कचरा प्रबंधन की जिम्मेदारी सरकार द्वारा इकोग्रीन एनर्जी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

कंपनी घर-घर से कचरा एकत्रित कर उसका परिवहन तथा निस्तारण करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसके साथ ही स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज में अवैध रूप से जोड़े गए सीवरेज कनेक्शनों को काटा जा रहा है। सड़कों, वृक्षों व ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में रिसाइकिल किए गए पानी का छिड़काव समय-समय पर जारी है। निगमायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 में भागीदारी के लिए नगर निगम बल्क वेस्ट जनरेटरों को नोटिस जारी कर उन्हें ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2016 की पालना सुनिश्चित करने के लिए 4 जनवरी तक का समय दिया गया है। पांच जनवरी से उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed