फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   29 को गुरुग्राम-रेवाड़ी रेलमार्ग रहेगा 7 घंटे बाधित

29 को गुरुग्राम-रेवाड़ी रेलमार्ग रहेगा 7 घंटे बाधित

Thu, 26 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
29 को गुरुग्राम-रेवाड़ी रेलमार्ग रहेगा 7 घंटे बाधित

विज्ञापन
29 को गुरुग्राम-रेवाड़ी रेलमार्ग रहेगा 7 घंटे बाधित
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर रेलमार्ग 29 अप्रैल को 7 घंटे बाधित रहेगा। उत्तर रेलवे की तरफ से गुरुग्राम के इंछापुरी स्टेशन के पास रेल अंडरपास निर्माण के लिए मेगा ब्लॉक रहेगा। मेगा ब्लॉक में छह ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जबकि पांच ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं।

गुरुग्राम के इंछापुरी रेलवे स्टेशन के पास उत्तर रेलवे की तरफ से रेल अंडरपास निर्माण को लेेकर कई दिनों से तैयारी चल रही थी। जिसमें रेलवे ने 29 अप्रैल (रविवार) को 7 घंटे मेगा ब्लॉक रहेगा। गुरुग्राम-रेवाड़ी रेलमार्ग को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक इस रूट पर सभी ट्रेनों का आवागमन बाधित रहेगा। मेगा ब्लॉक के मद्देनजर रेलवे ने 09725 जयपुर-दिल्ली ट्रेन, 54309 दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर, 74003 दिल्ली-रेवाड़ी डीएमयू ट्रेन, 54416 रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर, 54421 दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर, 54085 दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा, 14321 बरेली-भुज एक्सप्रेस, 14322 भुज-बरेली एक्सप्रेस ट्रेन को रोहतक-भिवानी के रास्ते डायवर्ट किया गया है। 15624 कामाख्या एक्सप्रेस को 27 अप्रैल को दिल्ली से अस्थल बोहर-रेवाड़ी के रास्ते इसके अलावा, 19566 उत्तराचंल एक्सप्रेस, 22471 बीकानेर दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन का भी रूट बदला गया है। इसके अलावा, आधा दर्जन ट्रेनों को अस्थायी तौर पर रद्द किया गया है। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि मेगा ब्लॉक को लेकर संबंधित स्टेशन अधीक्षक को दिशानिर्देश जारी कर दिए गए है। जिसमें पूछताछ काउंटर और लाउडस्पीकर पर भी अनाउसमेंट करवाया जा रहा है। इस संबंध में गुरुग्राम रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसके मीणा ने बताया कि रेलवे की तरफ से पत्र मिलने के बाद स्टेशन पर यात्रियों को मेगा ब्लॉक की जानकारी दी जा रही है। मेगा ब्लॉक के दौरान राजस्थान समेत महाराष्ट्र और गुजरात जाने वाले यात्री वैकल्पिक तौर पर रेवाड़ी जाकर ट्रेन पकड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed