फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   इस बार थीम पर आधारित होगी सरकारी स्कूलों में पीटीएम

इस बार थीम पर आधारित होगी सरकारी स्कूलों में पीटीएम

Fri, 20 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
इस बार थीम पर आधारित होगी सरकारी स्कूलों में पीटीएम
‘आओ स्कूल चलें’ थीम पर आधारित होगी सरकारी स्कूलों में पीटीएम
विज्ञापन

- पीटीएम को खास और मनोरंजक बनाने के लिए शिक्षा निदेशालय का निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में पेरेंट्स-टीचर्स मीटिंग (पीटीएम) इस बार थीम पर आधारित होगी। पीटीएम को खास और मनोरंजक बनाने के लिए शिक्षा निदेशालय ने यह निर्णय लिया है। 28 अप्रैल को आयोजित होने वाली पीटीएम के लिए ‘आओ स्कूल चलें ’ थीम निर्धारित की गई है जिसमें 9 बिंदुओं के आधार पर अभिभावकों के साथ संवाद किया जाएगा।
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छात्रों को गुणवत्ता शिक्षा देने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सरकारी स्कूलों में पीटीएम के दौरान अभिभावकों की संख्या में इजाफा करने के लिए यह प्रयोग किया जा रहा है। जिसमें थीम आधारित पीटीएम में शिक्षक-अभिभावकों के बीच सीधा संवाद होगा।
विज्ञापन

इस संबंध में मुख्यमंत्री की सुशासन सहयोगी गुंजन गहलोत ने बताया कि स्कूलों के प्रति अभिभावकों का रुझान बढ़ाने के लिए इस बार पीटीएम को थीम बेस्ड रखा गया है। इसे लेकर कुछ दिनों पहले जिला में शिक्षा विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों की बैठक ली गई थी। बैठक में राजकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बार पीटीएम में आने वाले अभिभावकों को बताया जाएगा कि बच्चा किस विषय में अच्छा है और जिन विषय में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है उसे किस प्रकार से सुधारा जा सकता है। इसके अलावा उन्हें बताया जाएगा कि बच्चा क्लास डिसक्शन तथा अन्य गतिविधियों में कैसा प्रदर्शन कर रहा है। यदि बच्चा एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी जैसे- खेल, कला या थिएटर आदि में अच्छा काम करता है तो उसे अभिभावक के संज्ञान में लाया जाएगा। अभिभावकों को प्रेरित किया जाएगा कि वे बच्चे में पढ़ने की आदत विकसित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed