फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   30 names revealed in the charge sheet of Rajasthan Police

Gurugram News: राजस्थान पुलिस की चार्जशीट में 30 नामों का खुलासा

Thu, 18 May 2023 10:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
30 names revealed in the charge sheet of Rajasthan Police
जुनैद-नासिर हत्याकांड
विज्ञापन

9 आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम, 3 महीने से फरार
जुनैद-नासिर के चचेरे भाई जाबिर ने मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या का किया था प्रयास
राजूद्दीन जंग
भरतपुर। हरियाणा के भिवानी में 16 फरवरी 2023 को दोहरे हत्याकांड में शामिल होने पर राजस्थान पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ कामां न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया है। इनमें बजरंग दल, गोरक्षा दल व अन्य हिंदूवादी संगठनों के सदस्य व पदाधिकारी शामिल हैं। इन नामों का खुलासा गिरफ्तार आरोपी रिंकू सैनी, मोनू राणा और गोगी ने पूछताछ में किया है। फिलहाल तीनों आरोपी भरतपुर जिला कारागार में बंद हैं। पहले ही फरार 6 आरोपियों को पकड़ने के लिए भरतपुर पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम रखा है। गत दिवस गोपालगढ़ पुलिस द्वारा जमा आरोप पत्र में सभी आरोपियों के खिलाफ जांच लंबित दिखाई गई है। मुख्य आरोपी मोनू मानेसर का नाम भी शामिल है। मामले में 3 दिन पहले जुनैद और नासिर के चचेरे भाई जाबिर ने मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। बातचीत में जाबिर ने कहा कि मेरे दो भाइयों का अपहरण कर उन्हें बोलेरो गाड़ी में जिंदा जला दिया, इससे बड़ा अपराध दुनिया में नहीं हो सकता। दरिंदों को फांसी की सजा होनी चाहिए। भरतपुर के जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि नासिर, जुनैद हत्याकांड पर राजस्थान पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। कुछ नए नाम निकल कर सामने आए हैं, उनमें मोहित उर्फ मोनू मानेसर, श्रीकांत मरोड़ा, अनिल मूलथान, लोकेश सिंगला, विकास आर्य, विशाल जेवली, कालू उर्फ कृष्ण, बादल, शशिकांत, किशोर सैन, शिवम, तुषार उर्फ तन्नू, राजवीर, प्रवेश बॉक्सर, रविंद्र उर्फ कालिया, सुखविंदर उर्फ सुक्खी, आसू जांगड़ा, रमेश उर्फ सिसर, भोला सिलानी, मनोज गुहाना, योगेंद्र आचार्य, आजाद आचार्य, दीपक मतलोडा, संजय परमार, नवनीत, भोलू, देवीलाल शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ जांच लंबित है। उन्होंने बताया कि आरोपी रिंकू सैनी, मोनू राणा और गोगी के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 435, 364, 365, 367, 368, 302, 201, 120बी में पेशी की गई है। इससे पहले नासिर-जुनैद हत्याकांड में 9 आरोपियों के नाम सामने आए थे, लेकिन आरोप पत्र में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों के अलावा 27 अन्य आरोपियों समेत 30 नाम शामिल हैं।
कैपशनः फाइल फोटो: जुनैद-नासिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed