फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   30 industries will open in gurgaon

गुरुग्राम में 30 औद्योगिक इकाइयों को चालू करने की स्वीकृति मिली

Tue, 21 Apr 2020 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
30 industries will open in gurgaon
गुरुग्राम। लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन ने मंगलवार को 30 औद्योगिक इकाइयों को चालू करने की स्वीकृति दे दी है। यह वह इकाइयां हैं जिनमें 25 से कम कर्मचारी काम करेंगे। प्रशासन ने सबसे पहले छोटी इकाइयों को चालू करने की मंजूरी करने का निर्णय लिया है, वहीं दो दिन के दौरान करीब तीन सौ उद्यमियों ने अपनी इकाई चालू करने के लिए आवेदन कर किया है। जिला प्रशासन के समक्ष सोमवार को सौ और मंगलवार को करीब दो सौ उद्यमियों ने आवेदन किया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान गुरुग्राम जिला की गतिविधियों की निगरानी कर रहे अतिरिक्त मुख्य सचिव वीएस कुंडू ने बताया कि मंगलवार को 30 उद्यमियों को अपनी इकाई चालू करने की स्वीकृति दी गई। यह छोटी इकाई है और यह राज्य सरकार के मापदंड पर खरी उतरी हैं। उन्होंने बताया कि इन इकाइयों के आसपास उनके कर्मचारी रहते हैं। इस कारण भी उनको स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा इन इकाइयों के मालिकों ने कर्मचारियों के बीच दूरी रखने और उनके खाने का समय अलग-अलग तय किया है। इसी तरह शिफ्ट बदलने के समय में भी अंतर रखा है। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मास्क और उनके लिए सैनिटाइज की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

अन्य इकाइयों के आवेदनों को भी मंजूरी देेने की प्रक्रिया जारी
उन्होंने बताया कि अन्य इकाइयों के आवेदनों को भी मंजूरी देेने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं उन्होंने बताया कि दो दिन के दौरान करीब तीन सौ उद्यमियों ने अपनी इकाई चालू करने के लिए आवेदन किया है। राज्य सरकार के दिशा निर्देश का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन ने उद्यमियों के आवेदनों और उनके परिसरों की जांच पड़ताल के लिए तीन कमेटी बनाई है। प्रशासन ने एसडीएम, एडीएम और डीसी के नेतृत्व में तीन कमेटी बनाई है। एसडीएम के नेतृत्व वाली कमेटी 25 कर्मचारियों और एडीसी की अगुवाई में बनी कमेटी 26 से दौ सौ कर्मचारियों से कार्य कराने के लिए आवदेन करने वाली इकाइयों के संबंध में निर्णय लेगी। वहीं दो सौ अधिक कर्मचारियों की जरूरत वाली इकाइयों का डीसी की कमेटी फैसला करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed