{"_id":"5f030ec38ebc3e433d5999fa","slug":"3-new-opd-start-from-7-july-in-nagrik-hospital-in-gurugram-gurgaon-news-noi5215527146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में आज से शुरू होंगी 3 नई ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में आज से शुरू होंगी 3 नई ओपीडी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में आज से शुरू होंगी 3 नई ओपीडी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में करीब 3 माह बाद मंगलवार से 3 नई ओपीडी शुरू होंगी, जो सप्ताह के छह दिन चलेंगी। नागरिक अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. दीपा जाखड़ ने बताया कि अस्पताल में सर्जरी, ऑर्थो व मनोचिकित्सा विभाग की ओपीडी शुरू होंगी, जो सोमवार से शनिवार तक सप्ताह में छह दिन चलेंगी। इससे बड़ी संख्या में मरीजों को फायदा होगा खासकर ग्रामीण अंचलों से इलाज के लिए आने वाले मरीज लाभान्वित होंगे।
जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ने के बाद एहतियातन नागरिक अस्पताल की ओपीडी को बंद कर दिया गया था। अब करीब तीन माह बाद फिर से तीनों ही ओपीडी शुरू हो रही हैं। हालांकि, सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल को छोड़कर सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में पहले से ही ये सभी ओपीडी चल रही हैं। अभी तक कोरोना महामारी को देखते हुए सीमित ओपीडी ही चलाई जा रही थीं। अब स्थितियां सामान्य हो रही हैं तो मंगलवार से नागरिक अस्पताल में ओपीडी की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। बारिश शुरू होने के बाद सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या भी काफी बढ़ जाती है, जिसको देखते हुए भी ओपीडी की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।