{"_id":"6005ccba8ebc3e3291455ca9","slug":"2881-health-workers-received-corona-vaccine-at-45-booths-and-31-centers-gurgaon-news-noi5606560135","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 बूथ व 31 केंद्रों पर 2881 स्वास्थ्यकर्मियों को लगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 बूथ व 31 केंद्रों पर 2881 स्वास्थ्यकर्मियों को लगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
गुुरुग्राम। जिले में सोमवार से कोरोना के नियमित टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई। सोमवार को जिले में 2881 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया। कोरोना टीकाकरण के लिए जिले में 45 बूथ व 31 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें से निजी अस्पतालों में 31 बूथ व सार्वजनिक तौर पर 14 बूथ बनाए गए थे। पहले दिन के मुकाबले सोमवार को टीकाकरण की प्रक्रिया धीमी चली।
सोमवार को जिले के निजी अस्पतालों में 17 केंद्र बनाए गए थे जबकि सार्वनिक तौर पर 14 केंद्रों में टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सुबह 9 से शाम पांच बजे तक का समय निर्धारित किया था लेकिन कई जगहों पर शाम 5 बजे के बाद भी टीकाकरण की प्रक्रिया चलती रही। पहले दिन की तरह ही सोमवार को भी गुड़गांव गांव केंद्र के साथ ही कुछ केंद्रों पर टीकाकृत स्वास्थ्यकर्मियों ने बेचैनी व घबराहट की शिकायत की लेकिन ऑब्जर्वेशन रूम में दवा इत्यादि देने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों की हालत दुरुस्त हो गई।
------
नियमों का हो रहा सख्ती से पालन :
खास बात यह है कि टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा सख्ती से नियमों का पालन किया जा रहा है। सोमवार को गुड़गांव गांव में एक स्वास्थ्यकर्मी के पास कोई भी पहचान पत्र नहीं था, जिसके कारण उसका वेरिफिकेशन नहीं हुआ। ऐसे में स्वास्थ्यकर्मी ने महिला कर्मी को आधार कार्ड मंगवाने के लिए कहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता ने जब अपना आधार कार्ड दिखाया, तब जाकर उनको टीका लगा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
दो घंटे की देरी से शुरू हुआ टीकाकरण
कोविन पोर्टल पर सर्वर इत्या दि की समस्या के चलते सोमवार को कई केंद्रों पर टीकाकरण की प्र क्रिया देर से शुरू हुई। टीकाकरण के लिए विभाग की तरफ से सुबह 9 से शाम 5 बजे तक का समय तय किया गया था लेकिन सेक्टर-15 पार्ट-2 में टीकाकरण की प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू हो पाई।
उक्त केंद्र पर टीकाकरण प्रभारी भी देर से पहुंचे तो शुरू से ही कोविन पोर्टल में भी समस्या आती रही। सुबह 9 बजे से ही महिला स्वास्थ्यकर्मी धीरे-धीरे पहुंचनी शुरू हो गई थीं लेकिन टीकाकरण का कार्य देर से शुरू हुआ। हालांकि, एक बार टीकाकरण का कार्य शुरू होने के बाद प्र क्रिया तेजी से आगे बढ़ी। टीकाकरण के बाद किसी भी स्वास्थ्यकर्मी में स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या देखने को नहीं मिली। उक्त केंद्र पर दोपहर 12 बजे तक 20 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा चुका था।
सामाजिक दूरी का दिखा उल्लंघन :
टीकाकरण के दूसरे दिन केंद्रों पर पहले दिन की तरह सख्ती से कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। सेक्टर-15 पार्ट-2 स्थित टीकाकरण केंद्र पर कतार में खड़ी महिला स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया। इसी तरह से गुड़गांव गांव टीकाकरण केंद्र पर भी महिला स्वास्थ्यकर्मियों को एक दूसरे के काफी आस-पास खड़े देखा गया। गुड़गांव गांव स्वास्थ्य केंद्र पर महिला स्वास्थ्यकर्मी रजनी को बेचैनी व घबराहट की शिकायत की लेकिन बाद में दवा देने के बाद जल्दी ही वह स्वस्थ हो गईं।