{"_id":"6859a2fcba908cd7cc0bd194","slug":"286-lakh-fraud-on-the-pretext-of-providing-cheap-flat-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-60669-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सस्ता फ्लैट दिलाने का झांसा देकर 2.86 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सस्ता फ्लैट दिलाने का झांसा देकर 2.86 लाख की ठगी
विज्ञापन
रुपये वापस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सस्ता फ्लैट दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने युवक से 2.86 लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये ट्रांसफर होने के बाद आराेपी ने फ्लैट नहीं दिलाया और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
सेक्टर-92 निवासी अंकुश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सौरव यादव ने उसको सिग्नेचर प्रॉक्सिमा फेज-2 में मैनेजमेंट कोटा से सस्ता फ्लैट दिलाने की बात कही थी। सिविल लाइंस क्षेत्र में मोर चौक के पास सौरव ने उससे 2.86 लाख रुपये अपने अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। काफी समय बीतने के बाद जब उसने सौरव से फ्लैट के बारे में पूछा तो वह आनाकानी करने लगा। इसके बाद जब उसने रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी राजेश कुमारी ने बताया कि आरोपी सौरव यादव अन्य मामले में जेल में बंद हैं। जल्द ही अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी और उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।