फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   2842 newly infected, 10 dead

2842 नए संक्रमित मिले, 10 की मौत

Sun, 09 May 2021 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
2842 newly infected, 10 dead
गुरुग्राम। लॉकडाउन लगने के बाद गुरुगाम जिले में नए कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। रविवार को गुरुग्राम में 2842 नए केस मिले हैं जबकि शनिवार को 3441 मरीज, शुक्रवार को 3588 मरीज और बृहस्पतिवार को 3737 मरीज मिले थे। ऐसे में कहा जा सकता है कि जल्द ही गुरुग्राम में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। हालांकि लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक रहना होगा और मास्क लगाना, सैनिटाइजर से हाथ धोना और सामाजिक दूरी बनाए रखना होगा तभी इस महामारी को बढ़ने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

रविवार को जिले में 2842 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 10 लोगों की मौत हुई है जबकि 3739 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार गुरुग्राम जिले में अभी तक 156502 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं, जिसमें 118492 लोग कोरोना संक्रमण से जीतकर ठीक हो चुके हैं, जबकि 587 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 37423 एक्टिव केस हैं, जिसमें 34888 लोग होम आइसोलेशन हैं, जबकि 153 लोग जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं और 2382 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन

12526 लोगों ने टीका लगवाया
गुरुग्राम। जिलेे के लोग वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक हो रहे हैं और लगातार तीसरे दिन भी 10 हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाई। शुक्रवार को 12485 लोगों ने और शनिवार को 10501 लोगों ने टीके लगवाए थे। वहीं रविवार को गुरुग्राम जिले में 12526 लोगों को टीका लगाया गया, जिसमें 8756 लोगों ने पहली डोज और 3770 लोगों ने दूसरी डोज ली। 8574 लोगों ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर और 3952 लोगों ने निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाया। रविवार को कुल 76 केंद्रों पर टीके लगाए गए जिसमें 18 से 44 वर्ष के 7727 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई, जिसमें 4250 लोगों ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और 3477 लोगों ने निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाया। वहीं 45 वर्ष या इससे अधिक उम्र के 4630 लोगों को टीके लगाए गए जिसमें 937 लोगाों ने पहली डोज और 3693 लोगों ने दूसरी डोज ली। वहीं 77 स्वास्थ्य कर्मियों में सेे 35 ने पहली डोज और 42 ने वैैक्सीन की दूसरी डोज ली, जबकि 92 फ्रंट लाइन वर्कर्स में से 57 ने पहली डोज एवं 35 ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। रविवार तक गुरुग्राम जिलेे के 535518 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed