फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   28 players from the district will compete in the National Tong-Il Moo-Do championship.

Gurugram News: राष्ट्रीय टोंग-इल मू-डो में जिले के 28 खिलाड़ी उतरेंगे

Mon, 31 Aug 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
28 players from the district will compete in the National Tong-Il Moo-Do championship.
गुरुग्राम। गांव दौलताबाद स्थित गुरुग्राम जूडो अकादमी में रविवार को हरियाणा स्टेट टोंग-इल मू-डो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर से करीब 175 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 28 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसमें प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन




72 किलोग्राम वर्ग में मोहित ने पहला और धीरज ने दूसरा स्थान हासिल किया। 50 किलोग्राम वर्ग में जतिन प्रथम और कार्तिक द्वितीय रहे। 42 किलोग्राम वर्ग में केशव ने पहला स्थान प्राप्त किया। 26 किलोग्राम वर्ग में कुश प्रथम और मंजीत द्वितीय रहे। 40 किलोग्राम वर्ग में मुकुल ने बेहतर प्रदर्शन किया। 36 किलोग्राम वर्ग में सुहेल, 32 किलोग्राम में पिहू और विराट नेगी, 40 किलोग्राम वर्ग में अवानी चौधरी ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




वहीं, 2012 से 2014 के बीच जन्मे खिलाड़ियों के मुकाबलों में 33 किलोग्राम वर्ग में देवांश, 30 किलोग्राम में अमन, 37 किलोग्राम में आशीष चौधरी और अमन, 40 किलोग्राम में देव, 61 किलोग्राम में उत्तम, 55 किलोग्राम में ध्रुव, 70 किलोग्राम में भूमिक जांगड़ा और यश ने पहला स्थान हासिल किया। 70 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में प्रवीन, 44 किलोग्राम में भूमि जांगड़ा, 30 किलोग्राम में गौरव और मयंक तथा 50 किलोग्राम में कृष्णा और 60 किलोग्राम में मृगेश ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





सीनियर वर्ग में 1991 से 2008 के बीच जन्मे खिलाड़ियों ने मुकाबलों में हिस्सा लिया। 76 किलोग्राम भार वर्ग में अर्जुन चौधरी ने पहला स्थान हासिल किया। 88 किलोग्राम वर्ग में कृष्ण कुमार प्रथम रहे, जबकि अन्य भार वर्गों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।



प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए आशीष चौधरी को चुना गया। वहीं बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए भूमि जांगड़ा चुनी गई। टीम चैंपियनशिप में हैप्पी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरुग्राम ने पहला स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया। गुरुग्राम जूडो अकादमी, दौलताबाद की टीम दूसरे और आरआर स्पोर्ट्स अकादमी, गुरुग्राम की टीम तीसरे स्थान पर रही।




जिला जूडो एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed