फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   276 new coronas found, 199 healthy

कोरोना के 276 नए संक्रमित मिले, 199 स्वस्थ

Wed, 31 Mar 2021 07:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
276 new coronas found, 199 healthy
गुरुग्राम। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या कम होती नहीं दिख रही है। बुधवार को 276 नए मरीज आए जबकि 199 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। रोजाना 200 से ज्यादा नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो रही है। नए मरीजों के आने के साथ ही अब जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 64,013 तक पहुंच चुका है। इसमें से 60,706 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना के चलते अब तक जिले में 364 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, जांच के क्रम में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार चल रहा है। कभी रोजाना होने वाली जांच की संख्या 5 हजार से भी ज्यादा हो जाती है तो कभी कम लोगों की ही जांच हो पाती है। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में 4810 लोगों से नमूने लिए गए, जिसमे से 4111 नमूनों को आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेजा गया, जबकि 699 नमूनों की रैपिड एंटीजन के जरिए जांच की जाएगी। अब तक जिले में 9 लाख 37 हजार 622 लोगों की जांच हो चुकी है। इसमें से 63,013 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

नियमों के पालन के प्रति लापरवाह लोग
जिले में कोरोना का दूसरा दौर भले ही शुरू हो चुका हो, लेकिन सच्चाई यह है कि कोरोना से बचाव के संबंध में जारी किए गए नियमों के पालन के प्रति अब भी लोग लापरवाह बने हुए हैं, वहीं पुलिस-प्रशासन की तरफ से भी कड़े कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। खास तौर पर भीड़भाड़ वाले इलाकों में कोरोना बचाव मानकों का जमकर उल्लंघन किया जा रहा है। इसमें बाजार व अन्य सार्वजनिक स्थल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed