फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   258 school vehicles challaned for not meeting standards and documents

Gurugram News: मानक और दस्तावेज पूरे नहीं होने पर काटे 258 स्कूली वाहनों के चालान

Wed, 31 Dec 2025 05:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 05:10 PM IST
विज्ञापन
258 school vehicles challaned for not meeting standards and documents
स्कूली वाहनों पर आगे व पीछे रिफ्लेक्टिव टेप भी लगाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर यातायात गुरुग्राम पुलिस ने दिसंबर माह के दौरान स्कूली बसों व अन्य स्कूली वाहनों की जांच की। इस विशेष जांच अभियान के तहत यातायात नियमों की अवहेलना करने, मानकों के अनुसार कमी मिलने और दस्तावेज पूरे न होने पर 258 स्कूली वाहनों के चालान काटे। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सभी स्कूली वाहनों पर आगे व पीछे रिफ्लेक्टिव टेप भी लगाए गए।
यातायात पुलिस की टीमों ने स्कूली वाहनों के जांच अभियान के दौरान चालकों को बताया कि छात्रों को बस से उतारते व चढ़ाते समय बस को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें, ताकि सड़क पर बच्चे अन्य वाहनों से सुरक्षित रह सकें। सीमित संख्या में ही बच्चों को बस में बैठाएं, फर्स्ट एड बॉक्स में सभी आवश्यक चीजों को दुरुस्त हालत में रखें, अग्निशामक यंत्र को एक निश्चित समय अवधि में बदलते रहे, वाहनों में लगे कैमरे सही प्रकार से कार्य कर रहे हैं या नहीं, इसकी जांच समय समय पर जरूर करें।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

मानक व दस्तावेज पूरे न करने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। किसी भी स्थिति में सहायता के लिए डायल 112 और हेल्पलाइन नंबर 1095 के बारे भी जानकारी दी जाती है। स्कूली वाहनों के खिलाफ भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी। - सत्यपाल यादव, सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article